Home देहरादून सीएम धामी ने सपत्नी किया कन्या पूजन, लिया आशीर्वाद; स्वादिष्ट पकवान भी...

सीएम धामी ने सपत्नी किया कन्या पूजन, लिया आशीर्वाद; स्वादिष्ट पकवान भी परोसे

0

देहरादून, ब्यूरो। देशभर में नवरात्र की धूम है। वहीं आज नवमी पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी गीता धामी के साथ मुख्यमंत्री आवास में देवी रूपी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन करवाया। इसके बाद उन्होंने पत्नी के साथ सभी कन्याओं से आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि आज प्रदेश में नवमी का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्नी के साथ कन्या पूजन किया। सीएम धामी और उनकी पत्नी ने कन्याओं को भोजन कराया और कुछ समय भी उनके साथ बिताया।

cm aavas dhami ji 1

सीएम धामी ने कन्याओं के साथ बातचीत कर उनकी इच्छा भी जानी। इस दौरान बच्चियां खुश नजर आई। नवमी के पावन पर्व पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश वासियों के लिए शुभकामनाएं दीं। कन्याओं को स्वादिष्ट पकवान भी परोसे गए। भोजन के बाद सभी कन्याओं से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और पत्नी गीता धामी ने आशीर्वाद लिया।

Exit mobile version