Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 खानपुर प्रत्याशी का विरोध शुरू, आंदोलनकारी 70 विस में छेड़ेंगे मुहिम

खानपुर प्रत्याशी का विरोध शुरू, आंदोलनकारी 70 विस में छेड़ेंगे मुहिम

0

रुड़की ( दीप रमोला): जैसे जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं वैसे ही उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों में से हॉट सीट कही जाने वाली खानपुर विधानसभा हर समय चर्चा का विषय बनती रही हैं।
आपको बता दें कि खानपुर विधानसभा में पिछले 4 योजनाओं से प्रणव सिंह विधायक रहे हैं। वही इस बार भाजपा हाई कमान ने उनकी पत्नी देवयानी सिंह पर विश्वास जताकर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। जिसके चलते उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों में काफी रोष देखने को मिल रहा है।

IMG 20220123 185113

वही आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया है कि एक तरफ भाजपा रीति- नीति और अनुशासन की बात करती है दूसरी ओर देवभूमि को गाली देने वाले गालीबाज विधायक प्रणव सिंह की पत्नी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है, जिसका आंदोलनकारियों ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि अगर भाजपा इस प्रत्याशी को नही बदलती है तो उत्तराखंड की 70 विधानसभा बूथों पर भाजपा का पूर्णरूप से विरोध किया जाएगा।

Exit mobile version