Christmas Day 2021 : इस दिन की असल कहानी।

0
199
uttarakhand news

कल 25 दिसंबर है और हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे मनाया जाता है। क्रिसमस डे का सेलिब्रेशन शुरू हो गया है। क्रिसमस के साथ कुछ मान्यताएं भी जुड़ी हुई हैं क्रिसमस जीसस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। जीसस क्रिस्ट को भगवान का बेटा माना जाता है।क्रिसमस का नाम भी क्रिस्ट से पड़ा था। बाइबल में जीसस का कोई बर्थ डेट नहीं दिया गए था । लेकिन फिर भी 25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस डे और 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव के रूप मे मनाया जाता है। इस तारीख को लेकर कई बार विवाद भी खड़े हुए थे। लेकिन 336 ई। में सबसे पहले क्रिसमस 25 दिसंबर को पूर्व में रोमन के पहले ईसाई रोमन सम्राट के समय मनाया गया था। पोप जुलियस ने कुछ सालों बाद आधिकारिक तौर पर जीसस के जन्म को 25 दिसंबर को ही मनाने का ऐलान किया था।

uttarakhand

 इस खास दिन को और खास बनाने के लिए सभी लोग अपने-अपने हिसाब से तैयारियां करते हैं। क्रिसमस डे (Christmas Day) के दिन बच्चे सैंटा क्लॉज का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं।

devbhoomi

दरअसल सैंटा क्लॉज क्रिसमस के दिन बच्चों के लिए कई सारे गिफ्ट लेकर आता है। सैंटा क्लॉज को एक देवदूत की तरह माना जाता है। यह भी कहा जाता है कि वह बच्चों के लिए चॉकलेट, गिफ्ट सभी चीजें स्वर्ग से लेकर आता है और वापस वहीं चला जाता है। कुछ देशों में क्रिसमस के दिन ईसाई परिवारों के बच्चे रात के समय अपने-अपने घरों के बाहर अपनी जुराबें सुखाते भी देखे जाते है। इसके पीछे की मान्यता यह है कि सांता क्लॉज रात के समय आकर उनकी जुराबों में उनके मनपसंद उपहार रख जाएगा।

https://devbhoominews.com Follow us on Facebook at https://www.facebook.com/devbhoominew…. Don’t forget to subscribe to our channel https://www.youtube.com/devbhoominews