CHINNASWAMY STADIUM: बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 50 साल पूरे कर लिए हैं और इस ऐतिहासिक मौके को यादगार बनाने के लिए कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने एक बड़ा फैसला लिया है । दिग्गज क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद के नेतृत्व में संघ ने CHINNASWAMY STADIUM के दो स्टैंड्स का नाम भारत के महान खिलाड़ी अनिल कुंबले और राहुल द्रविड़ के नाम पर रखने का निर्णय लिया है । इस विशेष सम्मान समारोह में दोनों ही खिलाड़ी भावुक नजर आए और उन्होंने भारतीय क्रिकेट के साथ-साथ कर्नाटक क्रिकेट में अपने सफर को याद किया।

कुंबले और द्रविड़ के लिए ‘दूसरा घर’ CHINNASWAMY STADIUM
इस मौके पर राहुल द्रविड़ काफी भावुक दिखे और उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम को अपना दूसरा घर बताया। द्रविड़ ने कहा कि उन्होंने अपने घर से भी ज्यादा वक्त इस मैदान पर बिताया है और आज वे जीवन में जिस मुकाम पर हैं, उसमें इस प्रतिष्ठित मैदान का बहुत बड़ा हाथ है। वहीं अनिल कुंबले ने भी बताया कि वे पहली बार 9 साल की उम्र में यहाँ एक दर्शक के रूप में आए थे। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के पवेलियन पर अपना नाम देखना उनके लिए गर्व से भरा पल है। कुंबले और द्रविड़ के अलावा, महिला क्रिकेट की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी के नाम पर भी स्टैंड रखने का फैसला किया गया है।

भारतीय क्रिकेट के दो अनमोल रत्न
अगर हम इन दोनों दिग्गजों के रिकॉर्ड्स की बात करें, तो अनिल कुंबले टेस्ट और वनडे दोनों फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल गेंदबाज हैं, जिनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल 953 विकेट दर्ज हैं। वहीं ‘द वॉल’ के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। द्रविड़ ने अपने करियर में 24,064 रन बनाए हैं, जिसमें 48 शतक शामिल हैं। विशेष बात यह है कि ये दोनों ही खिलाड़ी भारतीय टीम के कप्तान रहने के साथ-साथ मुख्य कोच की जिम्मेदारी भी बखूबी निभा चुके हैं।(CHINNASWAMY STADIUM)

टी-20 वर्ल्ड कप: अहमदाबाद में रचा गया इतिहास, डबल सुपर ओवर में द.अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दी मात
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

