HomeReligiousCHARDHAM YATRA 2026 का भव्य आगाज, CM DHAMI ने ऋषिकेश से बसों...

CHARDHAM YATRA 2026 का भव्य आगाज, CM DHAMI ने ऋषिकेश से बसों को दिखाई हरी झंडी, ‘ग्रीन चारधाम’ का दिया संदेश

CHARDHAM YATRA 2026: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा-2026 के शुभारम्भ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा पर जाने वाली बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए स्थापित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण भी किया।

मुख्यमंत्री ने देश भर से आए श्रद्धालुओं का उत्तराखण्ड में स्वागत करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा-आस्था, साधना और आत्मा को जोड़ने का मार्ग है। यह यात्रा हर कठिनाई को पार करने की शक्ति देती है। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि यात्रा सुगम, सुरक्षित, सुव्यवस्थित और दिव्य हो। चारधाम यात्रा करोड़ों श्रद्धालुओं को आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करती है।

यात्रा हर साल नया कीर्तिमान रच रही

मुख्यमंत्री ने कहा कि मां गंगा के आशीर्वाद से यात्रा हर साल नया कीर्तिमान रच रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुरक्षित CHARDHAM YATRA 2026 के लिए दृढ़ संकल्पित है। वे स्वयं लगातार यात्रा की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। सरकार का लक्ष्य, हर श्रद्धालु को सुरक्षा, सम्मान और दिव्य अनुभव प्रदान कराना है। हर श्रद्धालु देवभूमि में बिताए गए पलों की स्वर्णिम स्मृतियां अपने साथ लेकर जाएंगे।

CHARDHAM YATRA 2026
CHARDHAM YATRA 2026

ग्रीन CHARDHAM YATRA 2026 और प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक स्थलों एवं CHARDHAM YATRA 2026 मार्ग में विशेष स्वच्छता बनाए रखने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के कण-कण में भगवान का वास है। इस पवित्रता को बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने इस वर्ष ग्रीन चारधाम यात्रा और प्लास्टिक मुक्त केदारनाथ धाम का लक्ष्य निर्धारित किया है।

सरकार द्वारा CHARDHAM YATRA 2026 मार्गों पर नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सभी वाहनों में डस्टबिन रखना अनिवार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे हम अपने घर के मंदिर को साफ और पवित्र रखते हैं, वैसे ही देवभूमि को भी स्वच्छ और पवित्र बनाए रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में यात्रा को और अधिक सुगम बनाने के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं।

हाल ही में ₹12 हजार करोड़ की लागत से बने दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण हुआ है, जिससे यात्रा सुगम और तेज हो गई है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में पुनर्निर्माण कार्य गतिमान हैं। गंगोत्री, यमुनोत्री और हेमकुंट साहिब में भी सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।

रोपवे परियोजनाओं का कार्य भी आगे बढ़ रहा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑल वेदर रोड परियोजना के अंतर्गत यात्रा मार्गों को सुगम बनाया गया है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में गौरीकुंड से केदारनाथ धाम और गोविंदघाट से हेमकुंट साहिब तक के लिए रोपवे परियोजनाओं का कार्य भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा लाखों लोगों की आजीविका का आधार है। इसलिए यात्रा के दौरान स्थानीय उत्पादों, रोजगार और अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने यात्रियों से अधिक से अधिक स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करने का भी आह्वान किया।

CHARDHAM YATRA 2026
CHARDHAM YATRA 2026

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि केदारनाथ में मेडिकल अस्पताल तैयार हो गया है। बदरीनाथ में 50 बेड का अस्पताल जून तक तैयार हो जाएगा। कैबिनेट मंत्री श्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि इस वर्ष यात्रा मार्ग में सिंगल लेन सड़कों, लैंडस्लाइड जोन जैसे स्थानों पर शटल सर्विस की शुरुआत की गई है। इसके साथ मूवेबल शटल सर्विस के लिए हेल्पलाइन नंबर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर एल.ई.डी लगाकर लोगों को जानकारियां दी जाएंगी।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, मेयर शंभू पासवान, अध्यक्ष हेमकुंट गुरुद्वारा ट्रस्ट नरेंद्रजीत बिंद्रा, भास्करानंद भारद्वाज, जितेंद्र नेगी, अजय सिंह, मनोज ध्यानी, संजय शास्त्री, भोपाल सिंह नेगी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular