/ Feb 16, 2026
All rights reserved with Masterstroke Media Private Limited.
CHARDHAM YATRA 2026: उत्तराखंड में आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियां शासन स्तर पर तेज कर दी गई हैं। तीर्थयात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए प्रशासन अब दर्शन की व्यवस्थाओं को और अधिक सुगम बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। इसी कड़ी में पर्यटन सचिव धीराज सिंह गर्ब्याल ने जानकारी दी है कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए लागू होने वाले टोकन सिस्टम की व्यवस्था को फिर से परखा और संशोधित किया जाएगा।
पर्यटन सचिव ने कहा कि टोकन सिस्टम को एक बार फिर से रिवाइज किया जाएगा, ताकि CHARDHAM YATRA 2026 में तीर्थयात्रियों को कम समय में दर्शन हो सके और उन्हें किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को लागू करने से पहले इसकी पूरी तरह से जांच की जाएगी। धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि सरकार का उद्देश्य तीर्थयात्रियों को सुगम और सुरक्षित CHARDHAM YATRA 2026 प्रदान करना है। सरकार का मुख्य प्रयास यह है कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर में कम से कम समय में दर्शन प्राप्त हों।

औली में भारत की पहली ‘नाइट स्कीइंग’ का सफल आयोजन, वैश्विक स्तर पर चमका उत्तराखंड
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज
All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.