चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा 23 लाख के पार, सबसे ज्यादा यहाँ हुआ रजिस्ट्रेशन

0
106
Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: कल यानि 10 मई से Chardham Yatra 2024 शुरू हो गई हैं। यात्रा शुरू होने के पहले दिन ही हजारों भक्त भगवान केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंचे थे। बता दें कि शुक्रवार को कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम में 29030 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इसके साथ ही यात्रा शुरू होने तक रजिस्ट्रेशन का आंकड़ा भी 23 लाख के पार पहुंच गया है। पर्यटन विभाग के अनुसार बीते शुक्रवार की शाम तक चारधाम यात्रा के लिए 23 लाख 57 हजार 393 रजिस्ट्रेशन हो गए हैं।

Chardham Yatra 2024
Chardham Yatra 2024

Chardham Yatra 2024: सबसे ज्यादा केदारनाथ के लिए रजिस्ट्रेशन

अभी तक यात्रा के लिए केदारनाथ के लिए सर्वाधिक 8 लाख 7 हजार 90 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके बाद बदरीनाथ धाम के लिए 7 लाख 10 हजार 192 रजिस्ट्रेशन, यमुनोत्री के लिए 3 लाख 68 हजार 302 और गंगोत्री के लिए 4 लाख 21 हजार 205 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। इसके अलावा चमोली जिले में स्थित सिखों के पवित्र स्थल हेमकुंड साहिब के लिए 50 हजार 604 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। बता दें कि अभी भी चारों धामों के लिए रजिस्ट्रेशन जारी हैं।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज