Home आज की अच्छी खबर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, अगले 6 महीने...

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, अगले 6 महीने तक चलेगी यात्रा

0
Badrinath Yatra 2024

DEVBHOOMI NEWS DESK: आज 12 मई को देश के प्रसिद्ध तीर्थ बदरीनाथ धाम के कपाट खोल दिए (Badrinath Yatra 2024) गए हैं। आज सुबह छह बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधिविधान के साथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए हैं। अगले 6 महीने तक भक्‍त भगवान बदरीनाथ भक्तों को दर्शन देंगे। बदरीनाथ धाम की यात्रा शुभारंभ से जिला प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने खुशी जताई है।

Badrinath Yatra 2024
Badrinath Yatra 2024

Badrinath Yatra 2024: मशक बाजे की धुनों से गूंज उठा धाम

बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर पहली बार बदरीनाथ धाम में होमगार्ड की टीम द्वारा मशक बाजा की प्रस्तुति दी। इसके लिए खास तौर पर होमगार्ड के जवानों ने तैयारी की थी। धाम में 12 से 14 मई तक मशक बाजे के गीतों की प्रस्तुति होगी।

देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

Exit mobile version