CHARDHAM YATRA 2023: रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे इस साल श्रद्धालु, 19 नवंबर तक चलेगी यात्रा

0
273
CHARDHAM YATRA 2023
CHARDHAM YATRA 2023

UTTARAKHAND DEVBHOOMI DESK:उत्तराखंड में चल रही CHARDHAM YATRA 2023 में आने वाले श्रद्धालुओं ने आज तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस साल अभी तक 44,79,525 श्रद्धालु चारधामों और हेमकुंड साहिब के दर्शन कर चुके हैं। ये आकंडा 5 अक्टूबर तक का है। इससे पहले रिकॉर्ड साल 2022 का था जिसमें 44,32,268 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए थे।

बता दें कि अभी यात्रा 19 नवंबर 2023 तक चलने वाली है। प्रसाशन और स्थानीय व्यापारियों को उम्मीद है कि इस साल चारधाम आने वाले यात्रियों का आंकड़ा 50 लाख के पार जा सकता है।

CHARDHAM YATRA 2023
CHARDHAM YATRA 2023

चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की साल साल दर संख्या

  • 2012- 27 लाख 98 हजार 466
  • 2013- 13 लाख 53 हजार 139
  • 2014- 3 लाख 27 हजार 213
  • 2015-  8 लाख 75 हजार 77
  • 2016-  15 लाख 21 हजार 494
  • 2017-  23 लाख 24 हजार 158
  • 2018-  27 लाख 69 हजार 508
  • 2019- 32 लाख 38 हजार 47
  • 2020- कोविड-19 के कारण यात्रा हुई नहीं
  • 2021- करीब 4 लाख
  • 2022- 44 लाख 32 हजार 268
  • 2023- 44 लाख 79 हजार 525

(5 अक्टूबर 2023 तक)

CHARDHAM YATRA 2023 के आँकड़ें

  • यमुनोत्री धाम- 673,462
  • गंगोत्री धाम- 816,362
  • केदारनाथ धाम- 1,531,946
  • बदरीनाथ धाम- 1,457,755
  • हेमकुंड साहिब- 169,467

22 अप्रैल से शुरू हुई थी यात्रा, 19 नवंबर तक चलेगी

बता दें कि CHARDHAM YATRA 2023 22 अप्रैल को यमुनोत्री व गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ शुरू हुई थी। इसके बाद 25 अप्रैल को केदारनाथ और 27 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं को दर्शनों के लिए खोले गए थे।

ये भी पढिए-

DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE
DRAUPADI KA DANDA AVALANCHE

द्रौपदी का डांडा-2 हिमस्खलन:एक साल बाद मिला पर्वतारोही का शव, एक अभी भी लापता

यात्रा शुरू होने के बाद मई व जून में चारधाम यात्रा पूरे उफान पर रही, लेकिन जैसे ही जुलाई में मॉनसून ने दस्तक दी तो यात्रियों की संख्या में गिरावट देखी गई। बीते अगस्त के महीने में जगह-जगह सड़क खराब होने से यात्रा बुरी तरह से प्रभावित हुई थी। अब जैसे ही बारिश का सीजन खत्म हुआ है और मौसम सामान्य होते ही सितंबर के दूसरे हफ्ते से CHARDHAM YATRA 2023 ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

WhatsApp Image 2023 09 11 at 12.33.23देवभूमि उत्तराखंड से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज