Home काम की खबर बढ़ सकता है चारधाम यात्रा का किराया, इस दिन होगा तय

बढ़ सकता है चारधाम यात्रा का किराया, इस दिन होगा तय

0

Uttarakhand Devbhoomi Desk: उत्तराखंड में इस बार अप्रैल माह से चारधाम यात्रा की शुरुआत होने जा रही है। इस बीच खबर सामने आई है (Char Dham Yatra 2023 opening date) कि इस बार चारधाम यात्रा का किराया 10 फीसदी तक बढ़ सकता है। यात्रा संचालित करने वाली निजी बस मालिकों की संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने शासन से इसकी सिफारिश की है। बताया जा रहा है कि इस संबंध में 14 फरवरी को समिति की बैठक है जिसमें इसपर निर्णय लिया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:
Dehradun No Parking Zone
भूलकर भी देहरादून के No Parking Zone में न करें गाड़ी पार्क, नहीं तो..

Char Dham Yatra 2023 opening date: किराया बढ़ाना ट्रांसपोर्टरों की मजबूरी

ट्रांसपोर्ट कंपनी के अध्यक्षों का कहना है कि (Char Dham Yatra 2023 opening date) पिछले साल के मुकाबले इस साल महंगाई बढ़ी है। कई चीजें महंगी हुई हैं। ऐसे में चारधाम यात्रा में बसों का किराया बढ़ाना ट्रांसपोर्टरों की मजबूरी है। उन्होने कहा कि चारधाम यात्रा का किराया कम से कम 10 फीसदी तक बढ़ेगा। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष संजय शास्त्री ने इसके संकेत दिए हैं। बता दें कि पिछली बार चारधाम यात्रा के किराये में बढ़ोतरी की गई थी।

ये भी पढ़ें:
यहां मैक्स हुई हादसे का शिकार, हादसे में गई 2 लोगों की जान

थ्री बाई टू बसों के लिए किराये का प्रस्ताव

 धाम          पहले –  अब
एक धाम-   1520-  1672
दो धाम-     2240-   2464
तीन धाम-  3150-   3465
चार धाम-  3850-   4235

टू बाई टू बसों के लिए प्रस्ताव

धाम          पहले     अब
एक धाम-   1700-   1870 
दो धाम-      2500-  2750 
तीन धाम-    3470-  3817 
चार धाम-   4250-  4675 

For latest news of Uttarakhand subscribe devbhominews.com

Exit mobile version