HomeLatest Newsचमोली में 23 साल के नितिन बने ग्राम प्रधान, वोट बराबरी के...

चमोली में 23 साल के नितिन बने ग्राम प्रधान, वोट बराबरी के बाद टॉस से मिली जीत

Chamoli panchayat election: उत्तराखंड में चल रहे त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में इस बार कई रोचक नतीजे सामने आ रहे हैं। सीमांत जनपद चमोली के ग्राम पंचायत बणद्वारा में ऐसा ही एक दिलचस्प परिणाम देखने को मिला, जहां 23 वर्षीय युवा नितिन नेगी ने टॉस के जरिए प्रधान पद पर जीत हासिल की। ग्राम पंचायत बणद्वारा में कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे और कुल 383 वोट डाले गए। इनमें नितिन और रविंद्र दोनों को समान रूप से 138-138 वोट मिले।

Chamoli panchayat election
Chamoli panchayat election

Chamoli panchayat election: टॉस से मिली जीत

जब परिणाम टाई हो गया, तब चुनाव अधिकारियों ने नियमानुसार टॉस का सहारा लिया। सुबह 9 बजे मतगणना के दौरान ही स्थिति स्पष्ट हो गई थी कि मामला बराबरी का है, जिसके बाद साढ़े 10 बजे टॉस कराया गया। टॉस में नितिन विजयी घोषित किए गए। बता दें कि नितिन पेश्वर पीजी कॉलेज से एमए (अर्थशास्त्र) की पढ़ाई कर रहे हैं। वे छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं और 2022-23 में गोपेश्वर पीजी कॉलेज में एनएसयूआई से छात्रसंघ महासचिव रह चुके हैं। टॉस से मिली इस अप्रत्याशित जीत के बाद नितिन के समर्थकों और गांव में जश्न का माहौल है।

ये भी पढिए-

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025

उत्तराखंड पंचायत चुनाव 2025 के परिणाम आज, मतगणना जारी, प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular