Chamoli Landslide News
थराली संवादाता मोहन गिरी : थराली तहसील के पैनगढ़ गांव में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन के चलते एक बड़ा हादसा हो गया है देर रात्रि तकरीबन 1 बजकर 36 मिनट पर पैनगढ़ गांव के ठीक ऊपर पहाड़ी से भूस्खलन और बड़े बोल्डर गिरने से दो मकान जमींदोज हो गये और आसपास के मकानों को भी क्षति पहुंची है।
Chamoli Landslide News : एक परिवार से चार लोगों की मौत
Chamoli Landslide News
जमींदोज हुए इन दो मकानों में एक मकान में कोई नहीं रह रहा था जबकि दूसरे मकान में रह रहे एक ही परिवार के पांच लोग भूस्खलन की चपेट में आने से मलबे में दब गए घटना की सूचना मिलते ही राजस्व पुलिस और रेगुलर पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से राहत बचाव कार्य शुरू किया सुबह तड़के ndrf की टीम भी राहत बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची, मलबे में दबे परिवार के 5 लोगो मे से 4 लोगो की मौत हो चुकी है जबकि एक अन्य गंभीर घायल है जिसे हायर सेंटर रेफर किया गया है बताया जा रहा है कि उक्त परिवार के कुछ सदस्य दिवाली मनाने के लिए देहरादून से घर आये हुए थे।
वहीं ग्रामीणों ने इस घटना का ठीकरा शासन प्रशासन पर फोड़ते हुए कहा कि पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन की सूचना और विस्थापन की मांग लम्बे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी एक वर्ष से भी ज्यादा लंबे समय से भूस्खलन हो रहा था, बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन ने इसकी सुध नहीं ली और ग्रामीणों को विस्थापित नहीं किया गया जिसका नतीजा है कि भूस्खलन की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोग काल के गाल में समा गए।
ये भी पढे़ं : अपनी शादी को लेकर क्यों छलका सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा का दर्द?