/ Feb 28, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

देहरादून में चकराता-मसूरी हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित होकर 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गाड़ी

CHAKRATA HIGHWAY ACCIDENT: देहरादून जनपद के अंतर्गत आने वाले चकराता-मसूरी-त्यूणी हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। शुक्रवार रात एक सवारी गाड़ी (तूफान) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना कांडा बैंड के पास की बताई जा रही है, जहाँ तीखे मोड़ पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे खाई में जा समाई।

CHAKRATA HIGHWAY ACCIDENT: सुबह जंगल गए ग्रामीणों को मिली दुर्घटना की जानकारी

यह हादसा शुक्रवार रात के अंधेरे में हुआ था, जिसके कारण काफी समय तक किसी को इसकी भनक नहीं लग सकी। शनिवार सुबह जब स्थानीय ग्रामीण और पशुपालक चारा-पत्ती और घास लेने के लिए जंगल की ओर निकले, तब उन्होंने खाई में वाहन के अवशेष देखे। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस की टीम आपदा राहत उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

CHAKRATA HIGHWAY ACCIDENT
CHAKRATA HIGHWAY ACCIDENT

CHAKRATA HIGHWAY ACCIDENT: पुलिस द्वारा मृतक की पहचान और शव बरामदगी

पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई, जहाँ एक व्यक्ति मृत अवस्था में पाया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त की कार्यवाही शुरू की। मृतक की पहचान महेश थापा के रूप में हुई है, जो देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

ये भी पढ़िए-

CM DHAMI IN CHAMPAWAT
CM DHAMI IN CHAMPAWAT

सीएम धामी का चम्पावत दौरा, मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ, निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.