बॉलीवुड के अन्ना सुनील शेट्टी ने दून में बिताये चार दिन, जल्द फिर आने का किया वादा

0
235

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड की हरी-भरी वादियों में बॉलीवुड के अभिनेता अक्सर छुट्टियां बिताने और फिल्मों की शूटिंग के लिए आते रहे हैं। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हो साउथ सुपरस्टार अल्लु अर्जुन के साथ ही तमाम अभिनेत्रियां, अभिनेता और फिल्म निर्माता निर्देशक; सभी अक्सर उत्तराखंड की वादियों में का लुत्फ उठाने आते रहे हैं। बॉलीवुड के अन्ना सुपरस्टार सुनील शेट्टी भी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून और मसूरी में चार दिन बिताकर गए हैं। उनके फैंस को जैसे ही खबर लागी तो उनकी एक झलक के लिए दौड़ पड़े।

बता दें कि चार दिन देहरादून में बिताने के बाद बॉलीवुड के अन्ना सुपरस्टार सुनील शेट्टी मुंबई वापस लौट गए हैं। दरअसल, सुनील शेट्टी का नजीबाबाद उत्तर प्रदेश में कोई निजी कार्यक्रम था, लेकिन उन्होंने देहरादून में रुकने और मसूरी और आसपास की हसीन वादियों में घूमने का मन बनाया। नजीबाबाद से कार्यक्रम निपटाने के बाद बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी मसूरी और देहरादून में घूमने पहुंचे और करीब 4 दिन यहां बॉलीवुड के अन्ना सुपरस्टार ने बिताये। मसूरी की वादियों में भी उन्होंने काफी समय बिताया।

aanna

देहरादून में एक स्कूल में भी बॉलीवुड के अन्ना सुपरस्टार सुनील शेट्टी स्कूली बच्चों के साथ फोटोशूट किया देहरादून के बाईपास के निकट यूनिवर्सिटी रोड पर दून स्कॉलर स्कूल केदारपुर में स्कूल के बच्चों से मुलाकात करने के साथ ही उन्होंने काफी समय भी बिताया। इस दौरान सुनील शेट्टी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए छात्र छात्राओं को जागरूक किया। स्कूल संचालक राजेश नेगी के अनुसार देहरादून और उत्तराखंड की वादियां फिल्म निर्माताओं को आकर्षित करती रही हैं। मुंबई लौटते वक्त बॉलीवुड के अन्ना सुपरस्टार सुनील शेट्टी ने दोबारा जल्द उत्तराखंड आने का वादा किया है।