Home देश Body Spray Advertisement : क्या गैंगरेप को बढ़ावा दे रहे हैं ये...

Body Spray Advertisement : क्या गैंगरेप को बढ़ावा दे रहे हैं ये एड?

0

दिल्ली, ब्यूरो : इस दिनों ब्रैंड लेयर के शॉट डियो के दो एड ( advertisement) की काफी चर्चा हो रही है। ये विज्ञापन सोशल मीडिया पर ट्रोल किए जा रहे हैं। वहीं दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी दो एड पर आप्पति जताई थी।जिसके बाद दोनों एड पर रोक लगा दी गई है। सवाल ये है कि आखिरी क्यों इन दोनों एड का विरोध किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि दोनों एड के जरीए रेप को बढ़ावा दिया जा रहा है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने एड पर आपत्ति जताई है। मालीवाल ने इन दोनों एड को रेप को बढ़ावा देने वाला बताया है। जिसे लेकर उन्होने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर  को पत्र लिखा है। खैर सोचने वाली बता ये है कि क्या ये एड गैंगरेप को बढ़ावा दे रहे हैं ?

क्या है इस एड में

क्या गैंगरेप को बढ़वा दे रहे हैं ये एड़

बॉडी स्प्रे शॉट के पहले एड में दिखाया गया है कि एक कमरे में तीन लड़के आते हैं। जहां कमरे में पहले से बेड़ पर एक लड़का और लड़की बैठे हैं। वहीं तीनों लड़के जब कमरे में आते हैं, तो लड़की को सहमा हुआ दिखाया गया है। वहीं कमरे में आए उन तीन लड़कों में से एक लड़का कमरे में मौजूद लड़के से पूछता है कि शॉट तो मारा होगा। तो इस बात से वहां मौजूद लड़की को गुस्सा आ जाता है। तब लड़का जवाब देता है कि हां मारा है। इसके बाद वे लड़के कहते हैं कि अब हमारी बारी है। और फिर एक लड़का आगे बढ़ता है हालांकि वो बेड़ के बगल में रखे टेबल के पास जाता है और वहां पर रखे बॉडी स्प्रे शॉट को लेता है।

दूसरे एड में दिखाया गया है कि एक स्टोर में चार लड़के हैं। और वो स्टोर में उस जगह जाते हैं, जहां परफ्यूम रखे होते हैं। जहां पहले से एक लड़की मौजूदा होती है। साथ ही शॉट बॉडी स्प्रे की एक शीशी भी रखी होती है। तभी लड़के बात करते हैं कि हम चार है और यहां सिर्फ एक है, तो शॉट कौन लेगा। तभी लड़की पीछे मुड़ती है और उन लड़कों की बातों से डरी हुई दिखाई देती है। क्योंकि उसे लगता है कि वे लोग उसके बारे में बात कर रहे थे।

ये भी पढ़े-अस्वीकृतियों को चुनौती के रूप में लिया और बन गया उत्तराखंड का हिमांशु CDS टाॅपर

ये भी पढ़े-योगी का 50 वां जन्मदिन आज, जानिए कैसे अजय सिंह बिष्ट बन गए योगी आदित्यनाथ

सरकार ने एड पर लगाई रोक

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की अक्ष्यक्ष ने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर  को पत्र भेजकर परफ्यूम ब्रांड के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके कुछ समय बाद ही सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने इस विवादित डियो विज्ञापन पर रोक लगाने का आदेश दे दिया है। साथ विज्ञापन से जुड़े नियमों के अनुसार एक जांच भी बैठाई गई है। बता दें कि सबसे दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने  ही ये मुद्दा उठाया था कि क्या ये एड गैंगरेप को बढ़ावा दे रहे हैं।मालीवाल का कहना है कि विज्ञापन गैंगरेप को बढ़ावा दे रहा है। मालीवाल ने कहा कि ‘परफ्यूम का एड बना रहे हैं या गैंगरेप मानसिकता को बढ़ावा दे रहे हैं? किस स्तर के घटियापन को क्रिएटिविटी की आड़ में छुपाकर बेच रहे है। ऐसे वाहयात ऐड TV पे चलने से पहले कोई चेक नहीं होता? मैं पुलिस और I&B मंत्रालय को लिख रही हूँ इनपे FIR करने के लिए एवं ऐड को तुरंत बंद करने के लिए।’

 

Exit mobile version