HomeLatest Newsमुंबई की मेयर के लिए रितु तावड़े होंगी भाजपा की कैंडिडेट, शिवसेना...

मुंबई की मेयर के लिए रितु तावड़े होंगी भाजपा की कैंडिडेट, शिवसेना के संजय शंकर घाड़ी डिप्टी मेयर

BMC MAYOR ELECTION 2026: बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) में हाल ही में संपन्न हुए चुनावों के बाद भारतीय जनता पार्टी ने मुंबई के प्रतिष्ठित महापौर पद के लिए रितु तावड़े को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। मुंबई मेयर का पद इस बार खुली श्रेणी में महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है, इसलिए नगर निकाय की कमान एक बार फिर एक महिला के हाथों में होगी। इसके आलावा महायुति गठबंधन में शिवसेना के संजय शंकर घाड़ी डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवार होंगे। वहीं बीएमसी के इतिहास में यह पहली बार होगा जब भारतीय जनता पार्टी का कोई पार्षद मेयर की कुर्सी पर बैठेगा।

बता दें कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि आज समाप्त हो रही है और 11 फरवरी को चुनाव की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस भी अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में हैं, लेकिन आंकड़ों के लिहाज से महायुति का पक्ष काफी मजबूत दिखाई दे रहा है।(BMC MAYOR ELECTION)

BMC MAYOR ELECTION
BMC MAYOR ELECTION

BMC MAYOR ELECTION 2026: चुनावी गणित और महायुति का बहुमत

बीएमसी की 227 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 114 सीटों की आवश्यकता होती है। हालिया चुनाव परिणामों में भाजपा 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है, जबकि शिंदे गुट की शिवसेना ने 29 सीटों पर जीत दर्ज की है। इस प्रकार सत्तारूढ़ गठबंधन के पास कुल 118 पार्षदों का समर्थन है, जो बहुमत के आंकड़े को पार कर चुका है। इसी संख्या बल को देखते हुए रितु तावड़े और संजय शंकर घाड़ी की जीत लगभग तय मानी जा रही है।विपक्ष की स्थिति पर गौर करें तो शिवसेना (यूबीटी) ने इन चुनावों में 65 सीटें हासिल की हैं।

उसके सहयोगियों में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) को छह और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) को एक सीट मिली है। अन्य दलों में कांग्रेस ने 24, एआईएमआईएम ने आठ, एनसीपी (अजीत पवार) ने तीन और समाजवादी पार्टी ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है। नौ साल बाद हुए इन चुनावों में दो निर्दलीय उम्मीदवार भी जीतकर सदन पहुंचे हैं।(BMC MAYOR ELECTION)

BMC MAYOR ELECTION
BMC MAYOR ELECTION

BMC MAYOR ELECTION: उम्मीदवारों का अनुभव और कार्यकाल का बंटवारा

भाजपा की मेयर प्रत्याशी रितु तावड़े घाटकोपर के वार्ड संख्या 132 से तीन बार की पार्षद रही हैं और उन्होंने पूर्व में शिक्षा समिति के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है। शिवसेना ने डिप्टी मेयर पद के कार्यकाल को लेकर एक विशेष रणनीति अपनाई है। शिवसेना सचिव संजय मोरे के आधिकारिक बयान के अनुसार, संजय घाड़ी इस पद पर अगले 15 महीने (सवा साल) तक बने रहेंगे। पार्टी मुंबई में उप महापौर के कार्यकाल को विभाजित करना चाहती है ताकि आगामी समय में अपने चार अलग-अलग पार्षदों को इस पद पर कार्य करने का अवसर प्रदान कर सके।

बीएमसी का महत्व और ऐतिहासिक संदर्भ

बीएमसी न केवल भारत बल्कि एशिया के सबसे धनी नागरिक निकायों में से एक है। वर्ष 2025-26 के लिए इसका बजट 74,450 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है, जो देश के कई छोटे राज्यों के कुल वार्षिक बजट से भी अधिक है। राजनीतिक दृष्टिकोण से भी यह बदलाव काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि शिवसेना (यूबीटी) ने 1997 से लेकर पिछले 25 वर्षों तक इस नगर निकाय पर शासन किया था। अब लगभग 40 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद भाजपा अपना मेयर बनाने की स्थिति में पहुंची है।

ये भी पढ़िए-

KHATIMA MLA BHUWAN KAPRI
KHATIMA MLA BHUWAN KAPRI

खटीमा में 125 एकड़ भूमि पर प्रशासन की कार्रवाई को MLA भुवन कापड़ी ने बताया गलत, उठाई CBI जांच की मांग

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular