Home देहरादून कोविड वैक्सीन लगाने में यूएस से आगे इंडिया: जोशी

कोविड वैक्सीन लगाने में यूएस से आगे इंडिया: जोशी

0

66 करोड़ लोगों को लग चुकी है कोविड 19 वैक्सीन की दोनो डोज, 157 करोड़ को पहली डोज

देहरादून (संवाददाता): आज रविवार को उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को बताया कि भाजपा कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण में अमेरिका से भी आगे है। उन्होंने कहा कि यूएस में जहां अभी 33 करोड़ लोगों को ही कोविड वैक्सीन लगी है वहीं इंडिया में अभी तक 66 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनो डोज लग चुके हैं। यही नहीं 157 करोड़ लोगों को कोरोना की पहली डोज लगाने का रिकाॅर्ड भी भारत के ही नाम है। उन्होंने इसे मोदी सरकार और हमारे डाॅक्टर्स और वैज्ञानिकों की मेहनत बताया।

उन्होंने कहा कि आज 16 जनवरी के दिन ही कोविड वैक्सीन रूपी हथियार इंडिया ने तैयार किया था। उन्होंने इसे वैज्ञानिकों की मेहनत के साथ इसे हर व्यक्ति तक पहुंचाने वाले डाॅक्टर्स, नर्स, फार्मेसिस्ट, मेडिकल स्टाफ आदि की मेहनत भी बताया। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच से ही यह संभव हो पाया है। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया।

YOU MAY ALSO LIKE

Exit mobile version