Home उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 भाजपा को एक के बाद एक लगा बड़ा झटका, मंडल अध्यक्ष समेत...

भाजपा को एक के बाद एक लगा बड़ा झटका, मंडल अध्यक्ष समेत सैकड़ों भाजपाई हुए कांग्रेस में शामिल

0
devbhoomi

लालकुआं (संवाददाता- योगेश दुमका): भाजपा को एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है। कल भाजपा की स्टार प्रचारक रिमी सेन कांग्रेस में

YOU MAY ALSO LIKE

शामिल हुईं और आज भाजपा मंडल अध्यक्ष ने समर्थकों संग भाजपा को अलविदा कह दिया है। उनके कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा व ब्लाक प्रमुख रूपा देवी ने सभी का स्वागत किया।

इसी के साथ क्षेत्र में सबसे हॉट सीट लालकुआं सीट बनी। कांग्रेस के प्रत्याशी एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत लगातार जनसंपर्क करने में लगे हुए हैं। लालकुआं से लेकर व बरेली रोड और चोरगलिया तक वह जनता से मिलकर कांग्रेस को वोट देने की अपील कर रहे हैं।

14 फरवरी को मतदान होने हैं, लेकिन उससे पहले आज हरीश रावत ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्य समेत सैकडों भाजपाइयों को कांग्रेस ज्वाइन कराते हुए बड़ा झटका दे दिया है। गौलापार के लछमपुर में आज ललित प्रसाद आर्य कि सैकड़ो समर्थकों के बीच कांग्रेस में जॉइनिंग हो गई है, जो कि भाजपा के लिए एक बहुत बड़ा झटका माना जा रहा है। कांग्रेस की रीति नीति और हरीश रावत से प्रभावित होकर भाजपा के मंडल अध्यक्ष ललित प्रसाद आर्या ने कांग्रेस ज्वाइन की है।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here

Exit mobile version