उत्तराखंड में बारीश और बर्फबारी से फिर बढ़ी ठिठुरन, कई हाईवे और मार्ग बंद…

0
403

देहरादून, ब्यूरो। उत्तराखंड में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण मौसम बदल गया है। राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है वहीं मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। पहाड़ के निचले क्षेत्रों में भी जमकर बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो रही है। पहाड़ी में दो-तीन दिन से कुछ-कुछ इलाकों में बारिश होने के बाद अब बर्फबारी हो रही है। इससे कई हाईवे कई जगह भूस्खलन से मार्ग अवरूद्ध हो गए हैं। लोगों को भी एक बार फिर से ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम में एकदम आए बदलाव से लोग फिर से गर्म कपड़े बाहर निकालने लगे हैं। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी कल दिन से ही बारिश हो रही है। वहीं, आज शनिवार को सुबह से ही बारिश जारी है। इससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी के चलते कुछ जगहों पर हाईवे और अन्य मार्ग अवरुद्ध हैं। बदरीनाथ हाईवे हनुमानचट्टी के पास बंद है।

barfbari0

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तराखंड के कुमाऊं मंडल इलाके में भी मौसम में बदलाव की संभावना है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को कुमाऊं मंडल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ बौछारें भी पड़ सकती हैं। तीन हजार मीटर से ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात होने की संभावना है। साथ ही कहीं कहीं पर ओलावृष्टि हो सकती है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार आज उत्‍तराखंड के कई जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। वहीं, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।

kedarnath 1

YOU MAY ALSO LIKE

पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है। बारिश और बर्फबारी से तापमान में गिरावट आने की भी उन्होंने संभावना जताई। बारिश और बर्फबारी से पहाड़ी इलाकों के साथ मैदानी क्षेत्रों में जन-जीवन अस्त व्यस्त है। बारीश ऐसे ही जारी रही तो पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर हिमपात होने की संभावना। इससे दून घाटी में और ठिठुरन बढ़ेगी। विकेंड होने के कारण पर्यटक उत्तराखंड के विभिन्न इलाकों में बारिश और बर्फबारी का आनंद भी ले रहे हैं।