बर्फबारी के बाद पहली बार छोटा अमरनाथ बाबा बर्फानी टिम्बरसैंण पहुंचे श्रद्धालु

0
204

चमोली (पुष्कर सिंह नेगी): बर्फबारी के बाद बंद टिम्बरसैण बाबा बर्फानी धाम में आज पहली बार स्थानीय लोगों के साथ तीर्थयात्री और पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों ने यहां पूजा-अर्चना की। बता दें कि चमोली जिले के जोशीमठ विकासखंड में टिम्बरसैण बाबा बर्फानी धाम में श्रद्धालु बर्फबारी के बाद पहली बार दर्शन के लिये पहुँचे हैं। बर्फबारी के कारण यहां के मार्ग बंद थे जो अब एसएसबी ने खोल दिए हैं। श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी छोटा अमरनाथ से सभी लोगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

babb baba bb0 baba bb baba b

बात दे कि जोशीमठ से 60 किमी दूर स्थित छोटा अमरनाथ बाबा बर्फानी लोगो की आस्था का केंद्र बना हुआ है। दूर दूर से श्रद्धालु दर्शन करने पहुँचते है। दिसम्बर से मार्च तक यहाँ भारी बर्फबारी होने के चलते बंद रहता है। इस बर्ष भी भारी बर्फबारी के चलते सड़क मार्ग बंद थे। लेकिन सीमा सड़क संगठन द्वारा सड़को से बर्फ हटा कर सड़कांे को आवाजाही के लिये खोल दिया गया है। मार्च-अप्रैल माह में श्रद्धालुओं का पहला जत्था छोटा अमरनाथ बाबा बर्फानी पंहुचा।

baba barfani