HomeLatest Newsशीतकाल के लिए आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा...

शीतकाल के लिए आज बंद होंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा का औपचारिक होगा समापन

BADRINATH DHAM CLOSING: उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा का समापन चरण अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भू-बैकुंठ कहे जाने वाले बदरीनाथ धाम के कपाट आज यानी मंगलवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर समिति और प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारियां कर ली हैं। कपाट बंद होने की प्रक्रिया दोपहर बाद शुरू होगी और ठीक 2 बजकर 56 मिनट पर विधि-विधान के साथ भगवान बदरी विशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएंगे। इस पावन अवसर के साक्षी बनने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु धाम पहुंच चुके हैं। इसके साथ आर्मी बैंड ने भी कपाट बंद होने की पूरी तैयारी कर ली है।

BADRINATH DHAM CLOSING: माता लक्ष्मी को दिया गया गर्भगृह में आने का निमंत्रण

कपाट बंद होने से पहले की धार्मिक परंपराओं के तहत पंच पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार का दिन बेहद खास और भावुक कर देने वाला रहा। पंच पूजा के चौथे दिन माता लक्ष्मी की विशेष पूजा-अर्चना की गई। रावल अमरनाथ नंबूदरी समेत अन्य पुजारियों और धर्माधिकारियों ने लक्ष्मी मंदिर में जाकर मां लक्ष्मी को कढ़ाई का प्रसाद चढ़ाया। रावल ने भगवान नारायण की ओर से माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भगृह में विराजमान होने का निमंत्रण दिया।

BADRINATH DHAM CLOSING
BADRINATH DHAM CLOSING

12 क्विंटल फूलों से महका BADRINATH DHAM

इस एतिहासिक और धार्मिक क्षण को भव्य बनाने के लिए बदरीनाथ मंदिर को फूलों से दुल्हन की तरह सजाया गया है। सजावट के लिए लगभग 10 से 12 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया गया है। 26 नवंबर को उद्धव जी, कुबेर जी और शंकराचार्य जी की गद्दी डोली पांडुकेश्वर के लिए रवाना होंगी। आपको बता दें कि 21 नवंबर से ही धाम में पंच पूजाएं शुरू हो गई थीं। इससे पहले गणेश जी, आदि केदारेश्वर और आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी स्थल के कपाट बंद होने के साथ ही मंदिर में वेदों का वाचन भी बंद कर दिया गया था। अब अगले छह महीने तक भगवान बदरी विशाल शीतकालीन प्रवास पर रहेंगे और वहीं उनकी पूजा-अर्चना की जाएगी।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND DISABILITY QUOTA FRAUD
UTTARAKHAND DISABILITY QUOTA FRAUD

उत्तराखंड में दिव्यांग कोटे से फर्जी नियुक्तियों का खुलासा, शिक्षा विभाग ने भेजा 14 प्रवक्ताओं को कारण बताओ नोटिस

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular