ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal नंबर वन पर ट्रेंड हो रहा है।
यूं तो जुबिन नौटियाल अपने हिट गानों के लिए अक्सर Trend होते रहते हैं, लेकिन इस बार जुबिन नौटियाल के ट्रेंड होने का कारण अच्छा नहीं है।
आपको बता दें कि ट्विटर पर #ArrestJubinNautiyal नंबर वन पर ट्रेंड हो रहा है। लोग जुबिन नौटियाल को अरेस्ट करने की मांग कर रहे हैं।
![Arrest Jubin Nautiyal Twitter Trend : क्यों उठ रही है जुबिन की गिरफ्तारी की मांग 1 Arrest Jubin Nautiyal Twitter Trend](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/09/Capture-1-300x202.jpg)
दरअसल ट्विटर पर जुबिन नौटियाल के अगले कॉन्सर्ट का पोस्टर वायरल हो रहा है। इस पोस्टर में ऑर्गेनाइजर के नाम को लेकर बवाल हो रहा है।
![Arrest Jubin Nautiyal Twitter Trend : क्यों उठ रही है जुबिन की गिरफ्तारी की मांग 2 Arrest Jubin Nautiyal Twitter Trend](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/09/FcOW4tyXoAgvnW8-184x300.jpg)
लोगों का कहना है कि जय सिंह नाम का ये आदमी भारत का वॉन्टेड क्रिमिनल है। साथ ही उनका कहना है कि इस आदमी का नाम जय सिंह नहीं बल्कि रेहान सिद्दिकी है।
लोगो का कहना है कि जय सिंह एक वॉन्टेड क्रिमिनल है जिसे पुलिस 30 सालों से सर्च कर रही हैं, उसपर ड्रग तस्करी और खालिस्तान को सपोर्ट करने के अलावा भी कईं सारे आरोप लगे हुए हैं।
![Arrest Jubin Nautiyal Twitter Trend : क्यों उठ रही है जुबिन की गिरफ्तारी की मांग 4 Arrest Jubin Nautiyal Twitter Trend](https://devbhoominews.com/wp-content/uploads/2022/09/FGDFGDF-300x252.jpg)
ये भी पढे़ं : Punjabi Singer Honey Singh का हुआ तलाक, Alimony में पत्नी को देने होंगे इतने करोड़