ब्रेकिंग न्यूज..जैकलाई आर्मी कैंटीन में लगी भीषण आग, धुआं-धुआं हुआ ये शहर

0
448

रुद्रप्रयाग, ब्यूरो। आज रविवार को उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित 10 जैकलाई आर्मी कैंटीन में आग लगने से पूरा रुद्रप्रयाग शहर धुआं धुआं हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। आर्मी के अफसरों और जवानों के द्वारा मौके पर आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत की जा रही है। पुलिस और प्रशासन भी मौके पर फायर ब्रिगेड और अन्य संसाधनों के माध्यम से आग बुझाने की कोशिश कर रहे हैं।

canteen me aag000 2 canteen me aag000 3 canteen me aag000 4 canteen me aag000 1 army canteen me aag00

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय स्थित 10 जैकलाई आर्मी कैंटीन में लगी भीषण आग, शहर में फैला चारों ओर आग का धुंआ। आग लगने के कारण का नहीं चल पाया पता। पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर मौजूद। आग बुझाने के किये जा रहे प्रयास। मीडिया कर्मियों को घटना स्थल से रखा जा रहा है दूर। अब देखना होगा कि इस भीषण आग पर कब तक और कैसे काबू पाया जा सकता है। मौके पर आर्मी के जवान सामान को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं।

army canteen me aag