नगर निगम देहरादून के युवा पार्षद नेगी का निधन, शोक में डूबा शहर

0
175
devbhoomi

देहरादून, ब्यूरो। लंबे समय से बीमार चल रहे देहरादून नगर निगम के एक युवा पार्षद का निधन हो गया है। इससे पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार देहरादून नगर निगम के वार्ड 39 इंदिरा नगर के युवा पार्षद शुभम सिंह नेगी का लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

devbhoomi

पार्षद शुभम सिंह नेगी के शव की अंतिम यात्रा आज 2 मई 2022 को उनके निवास स्थान इंदिरा नगर से हरिद्वार के लिए निकलेगी। युवा पार्षद के निधन से पूरे नगर निगम में गमगीन माहौल है। देहरादून नगर निगम के मेयर सुनील उनियाल गामा के साथ ही सभी पार्षदों ने युवा पार्षद के निधन पर गहरा दुःख जताया है।

नगर निगम देहरादून के युवा पार्षद नेगी का निधन, शोक में डूबा शहर