अखिलेश यादव ने योगी सरकार को दिया चकमा, समाजवादी पार्टी ने पूरा किया पैदल मार्च

0
214
akhilesh yadav

Akhilesh Yadav का नेहले पे देहला, सपा विधायकों के साथ पूरी की पैदल मार्च

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav ने योगी सरकार को चकमा दे ही दिया। जैसा की मालूम हो मॉनसून सत्र के पहले दिन 19 सितम्बर को तो पुलिस ने उन्हें पैदल मार्च कर पार्टी दफ्तर से विधानसभा तक नहीं पहुँचने दिया था लेकिन आज सत्र के आखिरी दिन शुक्रवार  23 सितम्बर को सदन से वॉकआउट कर अखिलेश समाजवादी पार्टी विधायकों और कार्यकर्ताओं के साथ पैदल मार्च करते हुए सड़क पर उतरे तो यूपी पुलिस अवाक रह गयी।

Akhilesh Yadav की रणनीति कामयाब, योगी बाहर-सपा अंदर, विधानसभा के आखिरी दिन सपा का वॉकआउट

akhilesh yadav

आज पुलिस और प्रशासन को जरा भी आशंका नहीं थी की ऐसा कुछ होगा और इसलिए विधानसभा से सपा कार्यालय तक उसकी कहीं कोई तैयारी नहीं थी। Akhilesh Yadav की रणनीति के अनुसार बिना किसी व्यवधान के सपा विधायकों का पैदल मार्च हो गया। बताते चलें की अखिलेश ने बहुत सही दिन और समय चुना की आज जब लखनऊ में यह पैदल मार्च हो रहा था तो सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर,संतकबीरनगर, बस्ती,गोंडा, अयोध्या और बाराबंकी कुल 5 जिलों के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण पर निकले थे।

पुलिस तैयारी करती और सपाइयों को रोकती, अखिलेश ने इसका मौका ही नहीं दिया। अब समाजवादी पार्टी के नेता इस पर खुशी जता रहे हैं।उनका कहना है कि अब तक सपा जब भी विरोध प्रदर्शन का ऐलान करती थी तो पुलिस उनको घरों में कैद कर देती थी।

ये भी पढ़ें  श्रीकांत त्यागी “गालीबाज़” को बड़ी राहत, हाइकोर्ट से मिली जमानत

Akhilesh Yadav ने मॉनसून सत्र के आखिरी दिन योगी सरकार को महंगाई से लेकर भ्रष्टाचार

आज शुक्रवार को मॉनसून सत्र का पाँचवाँ और आखिरी दिन था। इसके पहले चारों दिन समाजवादी पार्टी ने सदन में महंगाइ, कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और विकास के मुद्दे पर सरकार को घेरा। शुक्रवार कि सुबह Akhilesh Yadav विधानसभा जाने से पहले 12 विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे और उन्होने वहां राज्यपाल से मुलाक़ात कर उन्हें आजम खान पर ज्यादती न होने देने की मांग वाला एक ज्ञापन सौंपा।

इसके बाद जब वो विधानसभा पहुंचे और फीस वृद्धि का मामला उठाने लगे तभी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने उन्हें प्रश्नकाल तक रुकने को कहा और बस इसी बात पर सपा के विधायक अखिलेश की अगुवाई में सदन से वॉकआउट कर गए और पैदल मार्च करते हुए पार्टी कार्यालय की ओर चल दिये।

For Latest Uttar Pradesh News Subscribe devbhoominews.com