HomeLatest Newsदिल्ली चुनाव से पहले आप और कांग्रेस में तकरार, बयानों से राजनीति...

दिल्ली चुनाव से पहले आप और कांग्रेस में तकरार, बयानों से राजनीति गरमाई

AJAY MAKEN: दिल्ली विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच सियासी खींचतान तेज हो गई है। आप ने कांग्रेस पर भाजपा के साथ गुप्त समझौता करने और दिल्ली चुनाव में भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप नेता संजय सिंह ने कांग्रेस को कठघरे में खड़ा करते हुए मांग की है कि वह 24 घंटे के भीतर अपने वरिष्ठ नेता अजय माकन पर कार्रवाई करे, अन्यथा कांग्रेस को विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A से अलग करने की मांग की जाएगी।

AJAY MAKEN
AJAY MAKEN

काँग्रेस नेताओं पर भाजपा से मिलीभगत का आरोप

सीएम आतिशी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के उम्मीदवारों का चुनावी खर्च भाजपा द्वारा उठाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “हमें विश्वसनीय स्रोतों से पता चला है कि भाजपा, कांग्रेस उम्मीदवारों को फंडिंग कर रही है। यहां तक कि कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को भी भाजपा से पैसा मिल रहा है। यह स्पष्ट है कि कांग्रेस भाजपा के साथ मिलकर दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी को हराने की साजिश रच रही है।”

AJAY MAKEN
AJAY MAKEN

AJAY MAKEN के बयान से विवाद

इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब कांग्रेस नेता अजय माकन ने अरविंद केजरीवाल को “देशद्रोही” और “फर्जीवाल” करार दिया। माकन ने कहा कि कांग्रेस का लोकसभा चुनाव में आप के साथ गठबंधन करना एक बड़ी गलती थी, जिसे अब सुधारने की जरूरत है। यह बयान कांग्रेस और आप के बीच रिश्तों में कड़वाहट को और बढ़ा गया। आप नेता संजय सिंह ने कांग्रेस पर भाजपा की स्क्रिप्ट पढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “अजय माकन भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं और आप नेताओं को टारगेट कर रहे हैं। कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल और मेरे खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। क्या उन्होंने कभी किसी भाजपा नेता के खिलाफ ऐसा किया है?”

ये भी पढिए-

ELECTION RULE AMENDMENT
ELECTION RULE AMENDMENT

चुनाव प्रक्रिया पर पारदर्शिता का विवाद, कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular