HomeLatest Newsलोकसभा में नैनीताल सांसद अजय भट्ट का बयान वायरल, राम नाम के...

लोकसभा में नैनीताल सांसद अजय भट्ट का बयान वायरल, राम नाम के मंत्र के फायदे गिनाए

AJAY BHATT LOK SABHA: लोकसभा में VB-G RAM G बिल के पारित होने के दौरान उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधम सिंह नगर से सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट का एक बयान सुर्खियों में आ गया है। सत्र में जब इस बिल पर देर रात तक चर्चा चल रही थी, तब अजय भट्ट ने बिल के नाम में ‘राम’ शब्द आने को लेकर विपक्ष के विरोध का जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने सदन में ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का नौ शब्दों का मंत्र जपने के फायदे भी गिनाए। उन्होंने कहा कि इस मंत्र को जप लीजिए, काम बन जाएगा।

AJAY BHATT LOK SABHA
AJAY BHATT LOK SABHA

AJAY BHATT LOK SABHA: राम नाम को बताया 9 शब्दों का सिद्ध मंत्र

संसद में चर्चा के दौरान अजय भट्ट ने बिल के नाम  को भगवान राम से जोड़ते हुए इसे सरकार की साफ नीयत का प्रतीक बताया। उन्होंने सदन में कहा कि ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ एक 9 शब्दों का सिद्ध मंत्र है। उन्होंने कहा अगर किसी का कोई काम बिगड़ा हो तो इस मंत्र से बन जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर लड़की की शादी न हो रही हो, नौकरी न लग रही हो, घर में उठा-पटक चल रही हो, पति-पत्नी में आपस में न बन रही हो या फिर लड़का बिगड़ गया हो, तो इस मंत्र का जाप करने से सब ठीक हो जाता है।

AJAY BHATT LOK SABHA
AJAY BHATT LOK SABHA

AJAY BHATT LOK SABH: कांग्रेस पर साधा निशाना

अपने भाषण के दौरान अजय भट्ट ने रामचरितमानस के रचयिता तुलसीदास का एक दोहा भी पढ़ा। उन्होंने ‘सचिव बैद गुर तीनि जौं…’ दोहे का उद्धरण देते हुए कहा कि मंत्री, वैद्य और गुरु यदि भय या लाभ की आशा से प्रिय बोलते हैं, तो राज्य, शरीर और धर्म का नाश हो जाता है। उन्होंने इस दोहे के माध्यम से कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इसी कारण कांग्रेस नेस्तनाबूद हो गई है और आगे भी होगी। यह पूरा वाकया उस वक्त हुआ जब सदन में मनरेगा की जगह लेने वाले नए कानून ‘VB-G RAM G’ पर तीखी बहस चल रही थी। (AJAY BHATT LOK SABHA)

ये भी पढ़िए-

VB-G RAM G BILL PASSED
VB-G RAM G BILL PASSED

लोकसभा में भारी हंगामे के बीच ‘VB-G RAM G’ बिल ध्वनि मत से पारित, मनरेगा का स्थान लेगा नया कानून

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular