खेतों में ट्रैक्टर पर चढ़ कर सनसनी फैला दी इस एक्ट्रेस ने

0
225

नई दिल्ली ब्यूरो। यूं तो शहनाज गिल अपने चुलबुले अंदाज से हमेंशा से ही सुर्खियों में रहती है। आपको बता दें कि सबकी चुलबुली शहनाज गिल हाल ही में अपने फोन के वॉलपेपर की वजह से काफी सुर्खियों में आई थीं। दरअसल, जब शहनाज मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दीं, तो किसी की नजर उनके फोन के वॉलपेपर पर चली गई। वॉलपेपर में शहनाज की सिद्धार्थ शुक्ला के साथ फोटो थी, जिसमें दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ था। इस फोटो को देख दोनों के फैंस काफी इमोशनल हो गए थे।

devbhoomi

अब इसके बाद एक बार फिर से शहनाज गिल आजकल सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह अक्सर ही अपनी तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर डालती रहती है। वहीं, इस बार शहनाज पंजाब में अपने पिंड यानि गांव में पहुंच गई हैं। उन्होंने अपने गांव के खेतों से एक वीडियो शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में शहनाज काफी खूबसूरत भी नजर आ रही हैं।

खेतों में ट्रैक्टर पर चढ़ कर सनसनी फैला दी इस एक्ट्रेस ने

शहनाज ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें उन्होंने अपने गांव की झलक दिखाई है। शहनाज ने एक पर्पल और व्हाइट कर्लर का सूट पहना हुआ है, जिसमें वह काफी खूबसूरत लगी रही हैं। शहनाज कभी ट्रैक्टर पर बैठीं नजर आ रही हैं, तो कभी खेतों में अपने दुपट्टे को लहराते हुए भाग रही हैं। फैंस को शहनाज का हंसता और खिलखिलाता चेहरा काफी पसंद आ रहा है और उनका यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहनाज ने इस वीडियो के साथ लिखा है मेरा पिंड, मेरे खेत।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here