आप महिला कार्यकर्ता ने भाजपाइयों पर लगाए जोर जबरदस्ती के आरोप

0
184

बागेश्वर  (संवाददाता- मनोज टंगडियां): बागेश्वर में भारी बारिश और बर्फबारी में भी आम आदमी पार्टी के समर्थन में कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंच रहे हैं। उनके हौंसले

YOU MAY ALSO LIKE

को कोई डिगा नहीं सकता है। वहीं, पार्टी समर्थकों ने भाजपा पर जोर जर्बदस्ती कर पार्टी में शामिल होने का आरोप भी लगाया है।

आप के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधानसभा प्रत्याशी बसंत कुमार ने कहा कि वह शांतिपूर्वक चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। उनके समर्थकों के साथ भाजपाई जोर जर्बदस्ती में उतर आए हैं। गरुड़ के जिनखोला गांव के प्रधान मंजू बोरा को जर्बदस्ती रोका गया। उन्हें भाजपाइयों ने टोपी पहना दी और इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि यह गुंडागर्दी है। ऐसे लोगों के खिलाफ निर्वाचन विभाग को कार्रवाई करनी होगी। ताकि चुनाव प्रचार और मतदान तक शांति बने रहे। प्रधान मंजू बोरा ने कहा कि भाजपा के कुछ लोगों ने उन्हें रास्ते पर घेर लिया। उन्हें भाजपा की टोपी पहनाकर फोटो खींची। उन्होंने कहा कि उनका अपमान हुआ है। नारी सशक्तिकरण की बात करने वाले भाजपाइयों को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह लोग केवल बातें बनाने वाले हैं। विकास के नाम पर घोषणाएं करने वाले हैं। ऐसे लोगों को जनता 14 फरवरी को सबक सिखाने जा रही है। विधानसभा प्रभारी दिनेश मोहनिया और प्रत्याशी बसंत कुमार के समर्थन में गुरुवार को भी गांव-गांव, घर-घर जाकर प्रचार जारी रहा।

Follow us on our Facebook Page Here and Don’t forget to subscribe to our Youtube channel Here