Homeआम मुद्देउत्तराखण्ड में मैदानों में हीटवेव का अलर्ट और पहाड़ों में बारिश की...

उत्तराखण्ड में मैदानों में हीटवेव का अलर्ट और पहाड़ों में बारिश की संभावना

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखण्ड में इन दिनों मौसम बिल्कुल दो अलग-अलग रंग दिखा रहा है। एक तरफ मैदानी जिलों में भीषण गर्मी और लू लोगों को परेशान कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर पहाड़ी इलाकों में बारिश, ओलावृष्टि और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी है।

मौसम विज्ञान विभाग देहरादून की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक अगले तीन दिनों तक राज्य के कई मैदानी जिलों में हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है। खासतौर पर देहरादून, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, नैनीताल और चम्पावत के कुछ हिस्सों में तेज लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।

UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: पिछले 24 घंटो का हाल

पिछले 24 घंटों के UTTARAKHAND WEATHER के आंकड़ों पर नजर डालें तो काशीपुर राज्य का सबसे गर्म इलाका रहा, जहां अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फिलहाल अगले दो से तीन दिन तक मैदानी क्षेत्रों में तापमान सामान्य से ऊपर बना रहेगा।

हालांकि इसके बाद मौसम में बदलाव आने और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना जताई गई है।

पहाड़ों में बारिश की संभावना

दूसरी तरफ राज्य के पर्वतीय जिलों में UTTARAKHAND WEATHER बिल्कुल अलग तस्वीर पेश कर रहा है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं का अनुमान लगाया गया है। मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और बिजली चमकने की भी संभावना है।

सोमवार को चमोली स्थित हेमकुंड साहिब, बद्रीनाथ धाम के नर-नारायण पर्वत और पिथौरागढ़ के नाभीढांग क्षेत्र की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी भी दर्ज की गई। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश भी रिकॉर्ड की गई है।

UTTARAKHAND WEATHER ALERT
UTTARAKHAND WEATHER ALERT

जोशीमठ में 2.2 मिमी, चम्पावत में 1 मिमी, मुनस्यारी में 0.4 मिमी, केदारनाथ में 0.1 मिमी और अल्मोड़ा के देवीधुरा क्षेत्र में 1.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। बावजूद इसके, मैदानी और पहाड़ी दोनों क्षेत्रों में दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं का असर बना हुआ है।

देहरादून में भी मौसम गर्म

राजधानी देहरादून में भी मौसम गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक शहर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि कुछ जगहों पर हल्के बादल देखने को मिल सकते हैं। देहरादून का अधिकतम तापमान करीब 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नौतपा का असर साफ दिखाई देने लगा

देशभर की तरह UTTARAKHAND WEATHER पर भी नौतपा का असर साफ दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ती गर्मी के कारण शरीर में पानी की कमी, थकान, चक्कर और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि जिन लोगों को पहले से कोई पुरानी बीमारी है, उन्हें इस दौरान ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।

डॉक्टरों ने लोगों को अधिक मात्रा में पानी पीने, मौसमी फलों और तरल पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी है ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। गर्मी और हीटवेव के बढ़ते असर को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है।

शासन- प्रशासन भी तैयार

UTTARAKHAND WEATHER को देखते हुए शासन की ओर से सभी जिलाधिकारियों और संबंधित विभागों को जरूरी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश जारी किए गए हैं।

  • जिला आपातकालीन परिचालन केंद्रों और कंट्रोल रूम को 24 घंटे सक्रिय रखने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।
  • स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में पर्याप्त दवाइयां, ओआरएस, बर्फ और जरूरी चिकित्सा उपकरण उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • साथ ही हीटवेव से प्रभावित मरीजों के इलाज के लिए विशेष वार्ड तैयार रखने को भी कहा गया है।
  • नगर निकायों को बाजारों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और सार्वजनिक स्थानों पर पीने के पानी और प्याऊ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • लोगों को धूप से राहत देने के लिए कई जगहों पर अस्थायी शेड और विश्राम स्थल बनाने की भी तैयारी की जा रही है।
  • बिजली और पेयजल विभागों को भी साफ निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के इस दौर में पानी और बिजली की सप्लाई बाधित नहीं होनी चाहिए।
  • जिन इलाकों में पेयजल संकट है, वहां UTTARAKHAND WEATHER को देखते हुए अतिरिक्त पानी के टैंकर भेजने को कहा गया है।
  • खुले में काम करने वाले श्रमिकों और मजदूरों के लिए भी प्रशासन ने विशेष एडवाइजरी जारी की है। दोपहर की तेज धूप से बचाने के लिए कार्य समय को सुबह और शाम तक सीमित रखने की सलाह दी गई है।
UTTARAKHAND WEATHER ALERT
UTTARAKHAND WEATHER ALERT

अगले 3 दिनों का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 27 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना है, जबकि बाकी जिलों में UTTARAKHAND WEATHER शुष्क रहेगा। 28 मई को पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है और कुछ मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार हैं।

वहीं 29 मई को राज्य के कई पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट ले सकता है और हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज बौछारें पड़ सकती हैं, जिससे मैदानी इलाकों को भी गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular