HomeLatest Newsमुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे PRATEEK YADAV की अस्थियां हरिद्वार में...

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे PRATEEK YADAV की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, घाट पर भावुक माहौल

समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के भाई PRATEEK YADAV की अस्थियां शनिवार को हरिद्वार में पूरे विधि-विधान के साथ गंगा नदी में विसर्जित की गईं।

इस दौरान वीआईपी घाट पर प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव, उनकी दोनों बेटियां प्रथमा और पद्मजा और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। योग गुरु बाबा रामदेव की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विसर्जन की रस्में पूरी की गईं।

PRATEEK YADAV की अस्थियां विसर्जित

हरिद्वार के वीआईपी घाट पर शिवपाल सिंह यादव के बेटे और बदायूं से सांसद आदित्य यादव ने अस्थि विसर्जन की पूजा संपन्न कराई। इस अवसर पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, प्रो. राम गोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव सहित अपर्णा यादव के पिता अरविंद बिष्ट और भाई अमन भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

PRATEEK YADAV
PRATEEK YADAV

अस्थि कलश लेकर घाट पर पहुंचीं अपर्णा यादव फूट-फूटकर रो पड़ीं, जिसके बाद परिवार के सदस्यों ने उन्हें किसी तरह संभाला। पूजा संपन्न होने के बाद जब कलश को विसर्जन के लिए ले जाया जाने लगा, तब प्रतीक यादव की छोटी बेटी ने भावुक होकर कलश को माथे से लगाया।

इसके अलावा PRATEEK YADAV की बेटी ने ‘आई लव पापा’ लिखा हुआ एक कार्ड भी गंगा की तेज धारा में प्रवाहित कर दिया। परिवार ने बेहद भारी मन से अंतिम धार्मिक रस्में पूरी कीं।

चार्टर्ड विमान के जरिए पहुंचा परिवार 

इससे पहले शनिवार सुबह करीब सवा नौ बजे अपर्णा यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से एक चार्टर्ड विमान के जरिए रवाना हुई थीं। दोपहर करीब बारह बजे यह विमान देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचा।

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव अस्थि कलश लेकर आगे चल रहे थे, जबकि अक्षय यादव पूजन सामग्री लेकर चलते हुए दिखाई दिए। जौलीग्रांट से पूरा परिवार सड़क मार्ग से सीधे हरिद्वार के लिए रवाना हुआ था।

तेरह मई को लखनऊ में हुआ था PRATEEK YADAV का निधन 

गौरतलब है कि अड़तीस वर्षीय PRATEEK YADAV का बुधवार, तेरह मई को लखनऊ में निधन हो गया था। वे लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग स्थित अपने आवास के किचन में सुबह करीब चार बजे अचेत अवस्था में मिले थे। इसके बाद उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

PRATEEK YADAV
PRATEEK YADAV

जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को उच्च रक्तचाप के साथ ही खून का थक्का बनने की गंभीर समस्या थी और उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल रहा था। चौदह मई को लखनऊ में उनका अंतिम संस्कार किया गया था, जहां उनके ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने उन्हें मुखाग्नि दी थी।

PRATEEK YADAV, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे और उनकी पत्नी अपर्णा यादव भाजपा नेत्री होने के साथ ही वर्तमान में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी हैं।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular