HomeCareerउत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा...

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस साल होने जा रही है इतने पदों पर भर्ती-

UKSSSC RECRUITMENT 2026: कुछ दिन पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यानी यूकेएसएसएससी ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का प्रस्तावित परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक रूप से जारी किया।

आयोग द्वारा जारी इस विस्तृत शेड्यूल में मई 2026 से लेकर दिसंबर 2026 तक आयोजित होने वाली समूह ‘ग’ की सीधी भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियों का जिक्र किया गया है। आयोग के इस परीक्षा कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग विभागों में होने वाली कई बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है।

इस साल होने जा रही है इतने पदों पर UKSSSC RECRUITMENT 2026

  • UKSSSC RECRUITMENT 2026 श्रृंखला की शुरुआत वाहन चालक भर्ती परीक्षा से होगी। आयोग बहत्तर पदों पर वाहन चालक भर्ती के लिए 31 मई 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित करेगा। इस भर्ती का विज्ञापन पहले ही जारी किया जा चुका है।
  • इसके बाद 416 पदों पर होने वाली स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा 14 जून 2026 को प्रस्तावित है।
  • जून महीने में ही विशेष तकनीकी अर्हता वाले विभिन्न पदों के लिए भी भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। सत्तावन पदों के लिए यह परीक्षा 28 जून 2026 को कराई जाएगी।
  • जुलाई महीने में पशुपालन विभाग के अंतर्गत पशुधन प्रसार अधिकारी के 120 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। इसके लिए बारह जुलाई 2026 की तारीख तय की गई है।
  • वहीं कृषि विभाग के इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर के 93 पदों के लिए 25 मई 2026 को विज्ञापन जारी किया जाएगा और परीक्षा 26 जुलाई 2026 को होगी।
  • अगस्त महीने में सहायक लेखाकार भर्ती प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। विभिन्न विभागों में कुल 305 पर सहायक लेखाकार भर्ती के लिए 10 जून 2026 को विज्ञापन जारी होगा, जबकि लिखित परीक्षा 23 अगस्त 2026 को प्रस्तावित की गई है।
UKSSSC RECRUITMENT 2026
UKSSSC RECRUITMENT 2026
  • वन विकास निगम उत्तराखंड में स्केलर के 200 पदों पर भर्ती भी इसी साल आयोजित की जाएगी। इस भर्ती का विज्ञापन 17 जून 2026 को जारी होगा। स्केलर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा बीस सितंबर 2026 से शुरू होगी।
  • UKSSSC RECRUITMENT 2026 में इसके अलावा सामान्य इंटर स्तरीय भर्ती परीक्षा भी इस साल की बड़ी भर्तियों में शामिल है। कनिष्ठ सहायक समेत विभिन्न पदों की कुल 569 रिक्तियों के लिए 14 जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी होगा और 4 अक्टूबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
  • वहीं व्यक्तिगत सहायक के 101 पदों के लिए चौबीस जुलाई 2026 को विज्ञापन जारी किया जाएगा और इसकी परीक्षा 12 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित है।
  • आईटीआई और डिप्लोमा अर्हता वाले 78 पदों की भर्ती परीक्षा 1 नवंबर 2026 को प्रस्तावित है, जिसका विज्ञापन 31 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा।
  • पुलिस और वन विभाग से जुड़ी शारीरिक मानक एवं दक्षता परीक्षाओं का कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। स्पेशल टाइगर गार्ड, वन आरक्षी, सचिवालय रक्षक और पुलिस आरक्षी के कुल 179 पदों के लिए 6 अगस्त 2026 को विज्ञापन आएगा, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा 16 नवंबर 2026 से शुरू होगी।
  • UKSSSC RECRUITMENT 2026 में इसके अलावा विज्ञान वर्ग से संबंधित इंटरमीडिएट और स्नातक अर्हता वाले 21 पदों की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • वहीं UKSSSC RECRUITMENT 2026 में  विभिन्न विभागों में स्नातक स्तरीय 106 पदों के लिए लिखित परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित है, जिसका विज्ञापन 26 अगस्त 2026 को जारी होगा।
  • वर्ष के आखिर में विशिष्ट अर्हता वाले 73 पदों पर भी भर्ती परीक्षा होगी। इन पदों के लिए 11 सितंबर 2026 को विज्ञापन जारी किया जाएगा और परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को कराई जाएगी।

प्रस्तावित कैलेंडर में बदलाव संभव

आयोग की ओर से साफ किया गया है कि यह फिलहाल एक प्रस्तावित UKSSSC RECRUITMENT 2026 लेंडर है। प्रशासनिक परिस्थितियों या अन्य जरूरी कारणों की वजह से भविष्य में इन तिथियों में बदलाव किया जा सकता है।

हालांकि इतनी पहले से भर्ती कार्यक्रम घोषित होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी पढ़ाई, टाइम मैनेजमेंट और रणनीति तय करने में काफी मदद मिलेगी।

UKSSSC RECRUITMENT 2026
UKSSSC DRIVER RECRUITMENT 2026

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular