HomeLatest Newsउत्तराखंड में SIR: एक साल में 4.53 लाख मतदाता घटे, नौ लाख...

उत्तराखंड में SIR: एक साल में 4.53 लाख मतदाता घटे, नौ लाख की मैपिंग बाकी

निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को Special Intensive Revision (SIR) के तीसरे चरण की घोषणा कर दी है। इसके तहत देश के 16 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची का घर-घर जाकर सत्यापन किया जाएगा। प्रक्रिया 20 मई 2026 से अलग-अलग तरीकों से शुरू होगी और दिसंबर 2026 तक चलेगी।

उत्तराखंड में SIR

उत्तराखंड में पिछले करीब एक साल में 4 लाख 53 हजार 459 मतदाता कम हो गए हैं। 1 जनवरी 2025 को प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 84 लाख 29 हजार 459 थी, जो वर्तमान में घटकर 79 लाख 76 हजार रह गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अनुसार मृत्यु, विस्थापन, डुप्लीकेसी और अनुपस्थिति के कारण पूरी प्रक्रिया के बाद इन मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

2003 के बाद पहली बार हो रहा SIR

प्रदेश में 2003 के बाद से चुनाव आयोग का विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR नहीं हुआ था। इस लंबे अंतराल में तमाम ऐसे मतदाता सूची में शामिल रहे जिनकी मृत्यु हो चुकी थी या जो विस्थापित हो चुके थे। 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में 84 लाख 31 हजार 101 मतदाता थे।

इस साल चुनाव आयोग ने ASD यानी अनुपस्थित, विस्थापित और मृत सूची पर काम किया तथा डुप्लीकेसी सॉफ्टवेयर की मदद से दो जगह दर्ज नामों को एक जगह समेटा गया।

UTTARAKHAND SIR
UTTARAKHAND SIR

9.76 लाख मतदाताओं का 2003 का रिकॉर्ड नहीं मिला

प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्री SIR के तहत BLO मैपिंग का काम किया गया। 79 लाख 76 हजार मतदाताओं में से 70 लाख की मैपिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि 9 लाख 76 हजार मतदाता ऐसे हैं जिनका 2003 की मतदाता सूची का रिकॉर्ड नहीं मिल पाया।

SIR के दौरान इन सभी को गणना प्रपत्र दिए जाएंगे जिस पर उन्हें 2003 के वोट से संबंधित जानकारी देनी होगी। जानकारी न देने पर या जानकारी से ERO संतुष्ट न होने पर नोटिस जारी होगा और उचित जवाब न मिलने पर वोटर लिस्ट से नाम हटाया जाएगा।

उत्तराखंड में SIR का पूरा शेड्यूल

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि उत्तराखंड में 1 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर SIR प्रक्रिया संपन्न की जाएगी। 29 मई से 7 जून 2026 तक गणना प्रपत्र की प्रिंटिंग और कर्मचारियों के प्रशिक्षण का कार्य होगा।

SIR में 8 जून से 7 जुलाई 2026 तक BLO घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संकलन करेंगे। 14 जुलाई 2026 को ड्राफ्ट रोल प्रकाशित होगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जा सकेंगी। 10 जुलाई से 11 सितंबर तक सभी नोटिस जारी कर दावे और आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। 15 सितंबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।

UTTARAKHAND SIR
UTTARAKHAND SIR

READ MORE:

11,733 पोलिंग बूथ पर 21,808 BLA तैनात

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि उत्तराखंड में 11,733 पोलिंग बूथ के सापेक्ष राजनीतिक दलों द्वारा वर्तमान में 21,808 BLA यानी बूथ लेवल एजेंट तैनात किए जा चुके हैं। SIR के दौरान नए वोट बनाने का काम भी जारी रहेगा। जिनके वोट नहीं हैं, वे अपने BLO से संपर्क करके फॉर्म भर सकते हैं या ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं।

डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई Special Intensive Revision से संबंधित जानकारी विभिन्न सार्वजनिक स्रोतों, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स, गूगल सर्च, अलग-अलग वेबसाइट्स तथा मीडिया/न्यूज़ रिपोर्ट्स के आधार पर संकलित की गई है। जानकारी को अधिकतम सावधानी के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है, हालांकि समय-समय पर आंकड़ों और रिपोर्ट्स में बदलाव संभव है। किसी भी आधिकारिक निर्णय या निष्कर्ष के लिए संबंधित सरकारी संस्थानों और आधिकारिक स्रोतों से पुष्टि अवश्य करें।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular