HomeLatest NewsPITHORAGARH में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, इसलिए...

PITHORAGARH में पति ने कुल्हाड़ी से काटकर की पत्नी की हत्या, इसलिए उठाया खौफनाक कदम

PITHORAGARH MURDER CASE: पिथौरागढ़ जिले से घरेलू विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। नेपाल सीमा के पास स्थित अस्कोट थाना क्षेत्र के द्वालीसेरा गांव में एक आदमी ने अपनी ही पत्नी की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

बताया जा रहा है कि यह मामला बुधवार रात एक शादी समारोह में शुरू हुए झगड़े के बाद गुरुवार सुबह अंजाम तक पहुंचा। इस घटना के बाद गांव में जहां पहले खुशियों का माहौल था, वहीं अब हर तरफ सन्नाटा और डर का माहौल बन गया है।

PITHORAGARH MURDER CASE: शादी में ही शुरू हुआ था झगड़ा

PITHORAGARH MURDER CASE की मिली जानकारी के मुताबिक, द्वालीसेरा गांव में बुधवार रात एक शादी का कार्यक्रम चल रहा था। गांव के रहने वाले भुवन प्रसाद (50) अपनी पत्नी गीता देवी (38) के साथ वहां पहुंचे थे।

इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों वहीं से झगड़ते हुए घर लौट आए।

PITHORAGARH MURDER CASE
PITHORAGARH MURDER CASE

घर पहुंचते ही गुस्से में उठाया खौफनाक कदम

घर आने के बाद भी भुवन प्रसाद का गुस्सा शांत नहीं हुआ। वह इतने गुस्से में आ गया कि उसने कुल्हाड़ी उठा ली और अपनी पत्नी पर लगातार वार करने लगा। आरोप है कि उसने कुल्हाड़ी से गीता देवी की गर्दन काट दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर से आई चीख-पुकार और हंगामे की आवाज सुनकर जब आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंचे, तो अंदर का मंजर देखकर सब सन्न रह गए। गीता देवी खून से लथपथ हालत में पड़ी थीं। (PITHORAGARH MURDER CASE)

READ MORE: 

पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी फरार

PITHORAGARH MURDER CASE की जानकारी मिलते ही अस्कोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी केएस रावत के अनुसार, शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद का लग रहा है।

फिलहाल पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है और हर पहलू से मामले की जांच की जा रही है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

परिवार और गांव में छाया गहरा दुख

मृतका गीता देवी के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं, जिनमें से एक बेटा और एक बेटी पहले ही शादीशुदा हैं। परिवार में समझदार और जिम्मेदार लोग होने के बावजूद PITHORAGARH MURDER CASE जैसी घटना ने सभी को अंदर तक हिला दिया है।

PITHORAGARH MURDER CASE
PITHORAGARH MURDER CASE

बता दें कि उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में अस्कोट थाना क्षेत्र का द्वालीसेरा गांव नेपाल सीमा के पास स्थित है। यह क्षेत्र अस्कोट के अंतर्गत आता है जो डीडीहाट तहसील का एक हिस्सा है। टनकपुर-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिथौरागढ़ और धारचूला के मध्य स्थित है।

अस्कोट पारम्परिक कैलाश-मानसरोवर यात्रा मार्ग (दिल्ली-अल्मोड़ा-डीडीहाट-लिपुलेख) पर एक मुख्य पड़ाव है।ये भारत-नेपाल सीमा से सटा हुआ संवेदनशील क्षेत्र है, जहाँ सुरक्षा की जिम्मेदारी एसएसबी (SSB) के पास है। यह क्षेत्र अपनी भौगोलिक और रणनीतिक स्थिति के लिए चर्चा में रहता है, जहाँ सीमा सुरक्षा और अवैध गतिविधियों (जैसे नशा तस्करी) की निगरानी महत्वपूर्ण है।

डिस्क्लेमर: ऊपर दी गई PITHORAGARH MURDER CASE से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया, गूगल और विभिन्न वेबसाइट्स/न्यूज़ मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। तथ्यों, घटनाक्रम में परिवर्तन हो सकता है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular