HomeEducationUK BOARD RESULT 2026 घोषित, बेटियों ने फिर मारी बाजी, ऐसे देख...

UK BOARD RESULT 2026 घोषित, बेटियों ने फिर मारी बाजी, ऐसे देख सकते हैं रिजल्ट-

UK BOARD RESULT 2026: उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा परिणाम आज शनिवार को घोषित कर दिए गए। रामनगर स्थित बोर्ड के सभागार में सुबह दस बजे शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती द्वारा परिणाम की औपचारिक घोषणा की गई। इस बार 10वीं का कुल परीक्षाफल 92.10 प्रतिशत और 12वीं का 85.11 प्रतिशत रहा।

कितने छात्र हुए शामिल और परीक्षा

इस वर्ष कुल 2,15,252 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें हाईस्कूल में 1,12,266 और इंटरमीडिएट में 1,02,986 छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। बोर्ड की मुख्य परीक्षाएं 21 फरवरी से 20 मार्च 2026 के बीच प्रदेशभर में शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित की गई थीं।

इससे पहले 16 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई थीं। प्रदेश भर में परीक्षा के लिए 1,261 केंद्र बनाए गए थे, जिनमें 50 एकल केंद्र और 1,211 मिश्रित केंद्र शामिल थे। इनमें से 156 केंद्र संवेदनशील और 6 अति संवेदनशील केंद्र बनाए गए थे।

UK BOARD RESULT 2026 में बेटियों ने फिर मारी बाजी

इस बार भी परीक्षा परिणाम में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हाईस्कूल में बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 88.03 फीसदी रहा, जबकि बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 96.07 फीसदी दर्ज किया गया। इस तरह बेटियां एक बार फिर पढ़ाई में आगे रहीं।

UK BOARD RESULT 2026
UK BOARD RESULT 2026

हाईस्कूल टॉपर्स:

प्रथम स्थान: UK BOARD RESULT 2026 मेरिट सूची में आकाश गोपाल, एमपी हिंदू इंटर कॉलेज रामनगर (नैनीताल) ने 500 में से 491 अंक यानी 98.20 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

द्वितीय स्थान: UK BOARD RESULT 2026 ईशान कोठारी (उत्तरकाशी) और भूमिका पांडे, जीआईसी खेरना (नैनीताल) ने 500 में से 490 अंक यानी 98 प्रतिशत हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि भूमिका पांडे ने बालिकाओं की मेरिट सूची में शीर्ष स्थान हासिल किया।

तृतीय स्थान: योगेश जोशी, मंडल-रामबाग (बागेश्वर) ने 500 में से 489 अंक यानी 97.80 प्रतिशत हासिल कर प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

इंटरमीडिएट टॉपर्स:

UK BOARD RESULT 2026 में 12वीं कक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर बागेश्वर की छात्रा गीतिका पंत, हरिद्वार की वंशिका और ऋषिकेश के आर्यन ने 98 प्रतिशत अंकों के साथ राज्य में शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

कैसे देख सकते हैं UK BOARD RESULT 2026

  • ऑफिशियल वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर Class 10th या Class 12th रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड को भरें।
  • ‘Submit’ बटन दबाते ही आपका रिजल्ट सामने होगा।
  • अपने रिजल्ट का स्क्रीनशॉट लें या प्रिंट निकाल लें।

बोर्ड ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

UK BOARD RESULT 2026 में परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तराखंड बोर्ड ने तीन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी से 6396178537, शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी से 7055513072 और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत से 7830403040 पर संपर्क किया जा सकता है।

जानिए उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) के बारे में और बढ़ाइए जानकारी 

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) राज्य में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा के संचालन के लिए जिम्मेदार मुख्य संस्था है। इसकी स्थापना 22 सितंबर 2001 को हुई थी और इसका मुख्यालय नैनीताल जिले के रामनगर में स्थित है। यह बोर्ड राज्य के हजारों स्कूलों के लिए पाठ्यक्रम तैयार करने और परीक्षाएं आयोजित करने का काम करता है।

उत्तराखंड बोर्ड का सबसे प्रमुख कार्य हर साल कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) और कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करना है। परीक्षाओं के अलावा यह बोर्ड राज्य के निजी और सरकारी स्कूलों को मान्यता देने, शैक्षणिक कैलेंडर तैयार करने और समय-समय पर पाठ्यक्रम में बदलाव करने का काम भी संभालता है। राज्य में होने वाली अध्यापक पात्रता परीक्षा (UTET) का जिम्मा भी इसी परिषद के पास होता है।

READ MORE:

बोर्ड परीक्षाओं में छात्रों को हिंदी और अंग्रेजी, दोनों माध्यमों में परीक्षा देने की सुविधा मिलती है। पाठ्यक्रम मुख्य रूप से एनसीईआरटी (NCERT) पर आधारित होता है ताकि राज्य के छात्र राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET या JEE के लिए तैयार हो सकें। मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने के लिए बोर्ड अब डिजिटल रूप से अंकों को फीड करने और समय पर परिणाम घोषित करने पर जोर दे रहा है।

UK BOARD RESULT 2026
UK BOARD RESULT 2026

उत्तराखंड बोर्ड ने अपनी परीक्षा प्रणाली में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत बोर्ड अब साल में दो बार परीक्षाएं आयोजित करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है, जिससे छात्रों का तनाव कम हो सके। इसके अलावा, व्यावसायिक शिक्षा (Vocational Education) को भी मुख्य विषयों के साथ जोड़ा गया है ताकि छात्र पढ़ाई के साथ-साथ तकनीकी कौशल भी सीख सकें।

हाल ही में बोर्ड ने परीक्षाओं के दौरान अनुचित साधनों के प्रयोग को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और आधुनिक तकनीक का कड़ा इस्तेमाल शुरू किया है। उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित किसी भी आधिकारिक सूचना, जैसे परीक्षा की समय-सारणी (Date Sheet), एडमिट कार्ड या UK BOARD RESULT 2026 के लिए छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जा सकते हैं।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular