HomeLatest NewsBJP MAHILA MORCHA PROTEST: देहरादून में महाआक्रोश अभियान हुआ शुरु, निकाली गई...

BJP MAHILA MORCHA PROTEST: देहरादून में महाआक्रोश अभियान हुआ शुरु, निकाली गई जन आक्रोश पदयात्रा

BJP MAHILA MORCHA PROTEST: देहरादून में आज भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दलों के खिलाफ महाआक्रोश अभियान की शुरुआत करते हुए बड़े स्तर पर जनसंपर्क अभियान शुरू किया। इस अभियान की शुरुआत दून के परेड ग्राउंड से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकालकर की गई, जिसमें भाजपा की बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

BJP MAHILA MORCHA PROTEST  के दौरान महिलाओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के रवैये पर खुलकर नाराजगी जताई। इस मौके पर मुख्यमंत्री PUSHKAR SINGH DHAMI और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष MAHENDRA BHATT भी मौजूद रहे। महिला मोर्चा का कहना है कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर जो रुख अपनाया, वह महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के खिलाफ है।

BJP MAHILA MORCHA PROTEST में विपक्ष पर निशाना 

BJP MAHILA MORCHA PROTEST में हजारों महिलाओं की मौजूदगी देखने को मिली। भाजपा महिला मोर्चा का मानना है कि संसद में महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने वाले इस अहम कानून पर विपक्ष का नकारात्मक रवैया मातृ शक्ति के सम्मान के खिलाफ है।

इसी बात के विरोध में महिला मोर्चा ने पूरे प्रदेश में यह अभियान चलाने का फैसला लिया है। संगठन का कहना है कि इस BJP MAHILA MORCHA PROTEST और जनसंपर्क अभियान के जरिए महिलाओं को जागरूक किया जाएगा और विपक्ष द्वारा संसद में महिलाओं के सम्मान को लेकर अपनाए गए रवैये को जनता के सामने लाया जाएगा।

BJP MAHILA MORCHA PROTEST
BJP MAHILA MORCHA PROTEST

विपक्ष ने महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष RUCHI BHATT ने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री NARENDRA MODI के नेतृत्व में पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम है।

उनके मुताबिक यह कानून महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में ज्यादा भागीदारी देने का मजबूत रास्ता तैयार करता है, लेकिन विपक्ष ने अपनी राजनीति के कारण इसका विरोध कर महिलाओं की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई है। रुचि भट्ट ने प्रदेश की सभी महिलाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील भी की।

पूरे उत्तराखंड में महिला जन आक्रोश पदयात्राएं निकाली जाएंगी

BJP MAHILA MORCHA PROTEST सिर्फ देहरादून तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे उत्तराखंड में महिला जन आक्रोश पदयात्राएं निकाली जाएंगी। भाजपा महिला मोर्चा ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है। इसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जिलों, कस्बों और शहरों में महिलाओं के बीच संवाद किया जाएगा।

महाविद्यालयों, विश्वविद्यालयों और महिला छात्रावासों में खास जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, ताकि युवतियों को नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व और महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी के बारे में जागरूक किया जा सके।

READ MORE: 

इस अभियान में महिला जनप्रतिनिधियों, सांसदों, विधायकों, महापौरों, जिला पंचायत अध्यक्षों, स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं और छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। भाजपा महिला मोर्चा का मानना है कि समाज के हर वर्ग की महिलाओं को इस अभियान से जोड़कर इसे एक बड़े जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है, जिससे महिला अधिकारों और सम्मान के मुद्दे को और मजबूती मिलेगी।

BJP MAHILA MORCHA PROTEST
BJP MAHILA MORCHA PROTEST

दस दिनों तक BJP MAHILA MORCHA PROTEST

भाजपा महिला मोर्चा ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी रणनीति को मजबूत करने का फैसला लिया है। BJP MAHILA MORCHA PROTEST तहत लगातार दस दिनों तक सोशल मीडिया अभियान चलाया जाएगा, ताकि महिलाओं की आवाज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।

डिजिटल माध्यमों के जरिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़ी जानकारी, महिलाओं की भागीदारी और विपक्ष के रवैये को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। संगठन का मानना है कि जमीनी स्तर पर चल रहे इस अभियान के साथ अगर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी मजबूती से बात रखी जाए, तो इसका असर और भी व्यापक होगा।

HARIDWAR VAISAKHI SNAN 2026 देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular