HomeLatest NewsPM MODI DEHRADUN VISIT: 14 अप्रैल को शहर में टोल रहेगा फ्री,...

PM MODI DEHRADUN VISIT: 14 अप्रैल को शहर में टोल रहेगा फ्री, एक्सप्रेसवे उद्घाटन और रोड शो के लिए प्रशासन तैयार

PM MODI DEHRADUN VISIT:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड के दौरे पर आ रहे हैं। इस दिन वो दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं। प्रधानमंत्री के देहरादून आगमन को देखते हुए बड़ी भीड़ जुटने की संभावना है, जिसके मद्देनजर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए राज्य सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहे हैं।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण और देहरादून स्थित जसवंत सिंह ग्राउंड, गढ़ी कैंट परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसे ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है।

PM MODI DEHRADUN VISIT के दिन यानि 14 अप्रैल को शहर में टोल रहेगा फ्री

कार्यक्रम के दौरान शहर और आसपास जाम की स्थिति न बने, इसके लिए जिलाधिकारी ने 14 अप्रैल को सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक लच्छीवाला टोल प्लाजा को खुला रखने के निर्देश दिए हैं। इस अवधि में निजी, व्यावसायिक और अन्य किसी भी वाहन से टोल शुल्क नहीं लिया जाएगा। मंगलवार सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का आवागमन पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा। प्रशासन ने इस संबंध में स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं।

PM MODI DEHRADUN VISIT
PM MODI DEHRADUN VISIT

PM MODI DEHRADUN VISIT के दौरान सीमावर्ती और पहाड़ी जिलों से बड़ी संख्या में बसों और निजी वाहनों के कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने की संभावना है। ऐसे में टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने और शहर में यातायात सुचारू बना रहे, इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बंसल ने यह अहम फैसला लिया है।

PM MODI DEHRADUN VISIT: विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

14 अप्रैल को नरेंद्र मोदी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वे उत्तराखंड में हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 1000 मेगावाट क्षमता वाला टिहरी पंप स्टोरेज प्लांट, पंतनगर एयरपोर्ट का विस्तार और बनबसा लैंड पोर्ट जैसी योजनाएं शामिल हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री देहरादून के गढ़ीकैंट स्थित महिंद्रा ग्राउंड में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। साथ ही वे डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना भी करेंगे।

प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा

PM MODI DEHRADUN VISIT के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयारियों में जुटा हुआ है।  इसी कड़ी में मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ एवं शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया। मुख्य सचिव एवं पुलिस महानिदेशक ने डाट काली मंदिर से महिंद्रा ग्राउंड, गढ़ी कैंट तक तैयारियों को परखा। मुख्य सचिव ने सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान सुचारू रूप से संचालित किए जाने हेतु ठोस कार्ययोजना तैयार किए जाने की बात कही।

PM MODI DEHRADUN VISIT
PM MODI DEHRADUN VISIT के लिए प्रशासन तैयारियों में जुटा

मीडिया से अनौपचारिक वार्ता के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे के बनने से एक ओर दिल्ली- एनसीआर से देहरादून पहुँचने का समय कम होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, चारधाम यात्रा के लिए कनेक्टिविटी में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर इससे आर्थिक गतिविधियों को भी बूस्ट मिलेगा। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने डाट काली मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

READ MORE:

PM MODI DEHRADUN VISIT: ऐसा रहेगा कार्यक्रम

14 अप्रैल 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गणेशपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस हाईवे के ऐतिहासिक लोकार्पण के बाद सड़क मार्ग से देहरादून पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के साथ एशिया के सबसे बड़े ग्रीन एलिवेटेड कॉरिडोर का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद देहरादून में 14 किलोमीटर लंबा मेगा रोड शो भी प्रस्तावित है। मां डाट काली के दर्शन के बाद प्रधानमंत्री शहर में प्रवेश करेंगे।

रोड शो करीब 12 से 14 किलोमीटर लंबा होगा, जो जीएमएस रोड और गढ़ी कैंट क्षेत्र से होकर गुजरेगा। इसके बाद महिंद्रा ग्राउंड में लगभग एक लाख लोगों की जनसभा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान राज्य के लिए कई नई विकास योजनाओं की घोषणा और शिलान्यास होने की संभावना है।

PM MODI DEHRADUN VISIT के दौरान सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था

प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक पूरे मार्ग को 13 जोनों में विभाजित किया गया है। प्रशासन का अनुमान है कि सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग स्वागत के लिए मौजूद रहेंगे। हर जोन में पेयजल, बैरिकेडिंग, साफ-सफाई और कानून-व्यवस्था के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

मुख्य कार्यक्रम स्थल महिंद्रा ग्राउंड (जसवंत ग्राउंड) में विशाल पंडाल, पार्किंग, मोबाइल शौचालय और जलपान की समुचित व्यवस्था की जा रही है। स्वागत मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर उत्तराखंड के सांस्कृतिक दल पारंपरिक वाद्य यंत्रों और लोकनृत्यों के जरिए राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करेंगे।

PM MODI DEHRADUN VISIT के कार्यक्रम को देखते हुए 14 अप्रैल को देहरादून में ट्रैफिक अलर्ट भी जारी किया गया है। देहरादून पुलिस ने आम लोगों की सुविधा के लिए विस्तृत ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया है। इसके तहत 14 अप्रैल को रुड़की-भगवानपुर-देहरादून मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

NOIDA GARMENT WORKERS PROTESTदेश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular