/ Mar 18, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

UTTARAKHAND POWER SECTOR: यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी पदमुक्त, नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

UTTARAKHAND POWER SECTOR: उत्तराखण्ड शासन ने ऊर्जा विभाग के अंतर्गत आने वाले प्रमुख निगमों में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। धामी सरकार ने मंगलवार देर शाम यूपीसीएल (UPCL) और यूजेवीएनएल (UJVNL) के प्रबंध निदेशकों (MD) सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर दिया है। ये सभी अधिकारी अपनी सेवानिवृत्ति के बाद सेवा विस्तार (Service Extension) पर कार्य कर रहे थे। ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं।

UTTARAKHAND POWER SECTOR:यूपीसीएल और यूजेवीएनएल के एमडी हटाए गए

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है। अनिल कुमार को 30 जून 2024 को सेवानिवृत्ति के बाद दो वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था। इसी क्रम में, उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (UJVNL) के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को भी तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर दिया गया है।

संदीप सिंघल भी 30 जून 2024 से दो वर्ष के सेवा विस्तार पर सेवाएं दे रहे थे। इसके अतिरिक्त, यूपीसीएल में निदेशक (परियोजना) के पद पर तैनात अजय कुमार अग्रवाल को भी पदमुक्त किया गया है, हालांकि उनके स्थान पर अभी किसी की नियुक्ति नहीं की गई है।

UTTARAKHAND POWER SECTOR
UTTARAKHAND POWER SECTOR

गजेन्द्र सिंह बुदियाल को यूपीसीएल की कमान

यूपीसीएल में रिक्त हुए प्रबंध निदेशक के पद पर गजेन्द्र सिंह बुदियाल को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। बुदियाल वर्तमान में यूजेवीएनएल के महाप्रबंधक (यमुना वैली-प्रथम, डाकपत्थर) के पद पर तैनात हैं और उनके पास पिटकुल (PITCUL) में निदेशक (परिचालन) का भी प्रभार था। शासन ने उनके पिटकुल के प्रभार संबंधी पुराने आदेश को रद्द करते हुए उन्हें यूपीसीएल के एमडी पद की जिम्मेदारी सौंपी है। वे नियमित चयन होने तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे, हालांकि इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वेतन या भत्ता देय नहीं होगा।

अजय कुमार सिंह संभालेंगे यूजेवीएनएल का प्रभार

यूजेवीएनएल के एमडी पद की जिम्मेदारी अजय कुमार सिंह को सौंपी गई है। अजय कुमार सिंह वर्तमान में यूजेवीएनएल (भागीरथी वैली) के महाप्रबंधक हैं और उनके पास निगम में निदेशक (परिचालन) का अतिरिक्त कार्यभार भी था। अब वे नियमित एमडी की नियुक्ति होने तक उत्तराखण्ड जल विद्युत निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का प्रभार संभालेंगे। शासन ने स्पष्ट किया है कि इस अतिरिक्त प्रभार के लिए उन्हें भी कोई अलग से वित्तीय लाभ नहीं दिया जाएगा।(UTTARAKHAND POWER SECTOR)

UTTARAKHAND POWER SECTOR: सेवा विस्तार वाले अधिकारियों पर गिरी गाज

ऊर्जा निगमों में हुआ यह फेरबदल काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि हटाए गए दोनों एमडी सेवा विस्तार पर चल रहे थे। अनिल कुमार को वर्ष 2021 में और संदीप सिंघल को वर्ष 2020 में तीन-तीन साल के लिए नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्हें इस वर्ष जून में दो साल का विस्तार मिला था। शासन के इस फैसले से ऊर्जा महकमे में नई व्यवस्था लागू होने की उम्मीद जताई जा रही है।(UTTARAKHAND POWER SECTOR)

ये भी पढ़िए- UTTARAKHAND SIR की तैयारी तेज, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की हाई-लेवल समीक्षा

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.