HomeLatest Newsसीएम धामी का चम्पावत दौरा, मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ, निर्माणाधीन महिला...

सीएम धामी का चम्पावत दौरा, मां पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ, निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का किया निरीक्षण

CM DHAMI IN CHAMPAWAT: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को जनपद चम्पावत के टनकपुर और लोहाघाट क्षेत्रों का भ्रमण कर धार्मिक एवं खेल विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण गतिविधियों में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने उत्तर भारत के प्रसिद्ध मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत शुभारंभ किया और लोहाघाट में निर्माणाधीन प्रदेश के प्रथम महिला स्पोर्ट्स कॉलेज के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

CM DHAMI IN CHAMPAWAT
CM DHAMI IN CHAMPAWAT

CM DHAMI IN CHAMPAWAT: मां पूर्णागिरि मेले का विधिवत आगाज़

मुख्यमंत्री ने टनकपुर पहुंचकर पूजा-अर्चना के साथ मां पूर्णागिरि मेले का उद्घाटन किया। यह मेला 27 फरवरी से 15 जून 2026 तक चलेगा। मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार इस धाम को भव्य बनाने के लिए काम कर रही है। टनकपुर से मुख्य धाम तक स्थाई पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) की व्यवस्था जल्द की जाएगी। श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए ‘इंटीग्रेटेड क्राउड मैनेजमेंट’ प्रणाली लागू की जा रही है। साथ ही शारदा रिवर फ्रंट का विकास भी इस क्षेत्र की प्राथमिकता में है।

CM DHAMI IN CHAMPAWAT
CM DHAMI IN CHAMPAWAT

निर्माणाधीन महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का निरीक्षण

लोहाघाट के छमनिया में 256 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे राज्य के पहले महिला स्पोर्ट्स कॉलेज की प्रगति का मुख्यमंत्री ने जायजा लिया। परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप फुटबॉल ग्राउंड, एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड, वॉलीबॉल व बास्केटबॉल कोर्ट और सिंथेटिक एथलेटिक ट्रैक तैयार किए जा रहे हैं। यहाँ 300 बालिकाओं की क्षमता वाला छात्रावास, स्टाफ क्वार्टर, एकेडमिक ब्लॉक और ऑडिटोरियम का निर्माण हो रहा है।

CM DHAMI IN CHAMPAWAT
CM DHAMI IN CHAMPAWAT

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संस्थान विशेष रूप से ग्रामीण और पर्वतीय क्षेत्रों की प्रतिभाशाली बेटियों को प्रशिक्षण और शिक्षा का सशक्त मंच प्रदान करेगा। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।

ये भी पढ़िए-

HARIDWAR JUNA AKHARA HOLI
HARIDWAR JUNA AKHARA HOLI

धर्मनगरी हरिद्वार में साधु संतों ने खोली गोबर होली, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular