/ Feb 23, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास बड़ा हादसा, बोल्डर गिरने से ट्रक चालक की मौत

TOTAGHATI ACCIDENT: ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) पर स्थित अति संवेदनशील क्षेत्र तोताघाटी में सोमवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। पहाड़ी से अचानक गिरे भारी बोल्डर और मलबे की चपेट में आने से ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहे एक ट्रक के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना के कारण बदरीनाथ हाईवे पर करीब चार घंटे तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

TOTAGHATI ACCIDENT
TOTAGHATI ACCIDENT

TOTAGHATI ACCIDENT: केबिन को चीरते हुए चालक पर गिरा पत्थर

जानकारी के अनुसार, सोमवार तड़के करीब 03:05 बजे एक ट्रक सीमेंट लादकर ऋषिकेश से श्रीनगर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वाहन तोताघाटी के पास पहुँचा, पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन शुरू हो गया। इसी दौरान एक विशाल बोल्डर ट्रक के केबिन को तोड़ते हुए सीधे चालक के ऊपर जा गिरा। पत्थर इतना भारी था कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया था।

TOTAGHATI ACCIDENT
TOTAGHATI ACCIDENT

SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन और मृतक की पहचान

घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुँची। रेस्क्यू टीम ने काफी मशक्कत और क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर मलबे के नीचे दबे चालक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान 55 वर्षीय मुरारी लाल (पुत्र श्री दुर्गा लाल) के रूप में हुई है, जो पुदियानी (घुट्टियानी), कर्णप्रयाग, जनपद चमोली के निवासी थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सीएचसी देवप्रयाग भेज दिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

TOTAGHATI ACCIDENT
TOTAGHATI ACCIDENT

चारधाम यात्रा से पहले सुरक्षा पर उठे सवाल

तोताघाटी क्षेत्र को भूस्खलन और पत्थर गिरने के लिहाज से बेहद खतरनाक ‘ब्लैक स्पॉट’ माना जाता है। वर्तमान में यहाँ सड़क चौड़ीकरण और पहाड़ी कटिंग का काम चल रहा है, जिसके कारण पहाड़ी का ऊपरी हिस्सा अस्थिर बना हुआ है। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए यह घटना चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि बदरीनाथ और केदारनाथ जाने वाले हजारों वाहन प्रतिदिन इसी मार्ग से गुजरते हैं। सुरक्षा जाल (सेफ्टी नेट) और पहाड़ी स्थिरीकरण के काम अधूरे होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़िए-

DEHRADUN BMW ACCIDENT
DEHRADUN BMW ACCIDENT

देहरादून में नशे में धुत BMW चालक ने पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, चौकी इंचार्ज का पैर फ्रैक्चर

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.