/ Feb 11, 2026

News Elementor

RECENT NEWS

देहरादून में तिब्बती मार्केट के पास दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या, शहर में सनसनी

DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के सबसे व्यस्त इलाके परेड ग्राउंड के पास बुधवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तिब्बती मार्केट के समीप अज्ञात स्कूटी सवार हमलावरों ने एक नामी गैस एजेंसी के मालिक की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई इस हत्या से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER: खेल के बाद कार में बैठते समय किया गया हमला

मृतक की पहचान 42 वर्षीय अर्जुन शर्मा के रूप में हुई है, जो जीएमएस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के संचालक थे। अर्जुन शर्मा कर्नल आरसी शर्मा के पुत्र थे और आईटीबीपी क्षेत्र के निवासी थे। जानकारी के अनुसार, अर्जुन शर्मा सुबह परेड ग्राउंड में लॉन टेनिस खेलने आए थे। खेल खत्म करने के बाद जब वे अपनी मैरून रंग की जीप कार की ओर जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे स्कूटी सवार दो युवकों ने उन पर फायरिंग कर दी।(DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER)

DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER
DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपियों ने बेहद करीब से अर्जुन शर्मा पर गोली चलाई। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर स्कूटी से तेजी से फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोग घायल अर्जुन शर्मा को तुरंत दून अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर अर्जुन शर्मा की कार खड़ी मिली है, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस हत्या के पीछे आपसी विवाद की आशंका जता रही है। कोतवाली डालनवाला क्षेत्र का मामला होने के कारण एसपी सिटी सहित भारी पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाने में जुटी है।

DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER
DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER

DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER: आपसी विवाद और पुलिस की कार्रवाई

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस के बाद पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। देहरादून के सभी एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स के साथ-साथ चेक पोस्टों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। (DEHRADUN TIBETAN MARKET MURDER)

ये भी पढ़िए-

NATIONAL HORTICULTURE MISSION
NATIONAL HORTICULTURE MISSION

भारत सरकार ने बागवानी विकास के लिए MIDH योजना का किया विस्तार, किसानों को मिल रहा है फायदा

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

RECENT POSTS

CATEGORIES

Sports

Entertainment

Share Market

All Rights Reserved with Masterstroke Media Private Limited.