HomeLatest Newsकिसानों को बड़ी राहत, अब भारी बारिश और जलभराव से फसल नुकसान...

किसानों को बड़ी राहत, अब भारी बारिश और जलभराव से फसल नुकसान पर भी मिलेगा बीमा

FASAL BIMA YOJANA: देश में खेती से जुड़ी चुनौतियों और प्राकृतिक जोखिमों को देखते हुए केंद्र सरकार ने किसानों को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। लंबे समय से किसानों की ओर से उठाई जा रही मांगों को स्वीकार करते हुए सरकार ने जंगली जानवरों के हमलों और अत्यधिक वर्षा से होने वाले बाढ़ या जलभराव के नुकसान को अब आधिकारिक तौर पर बीमा कवरेज में शामिल कर दिया है। यह निर्णय उस समय आया है जब कई राज्यों विशेषकर महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, झारखंड, ओडिशा और हिमालयी क्षेत्रों में किसान लगातार इस समस्या से जूझ रहे थे।

FASAL BIMA YOJANA
FASAL BIMA YOJANA

FASAL BIMA YOJANA: अब भारी बारिश और जलभराव से फसल नुकसान पर भी मिलेगा बीमा

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश जारी कर कहा कि किसानों द्वारा लंबे समय से मांगे जा रहे दो बड़े बदलावों को अब योजना में जोड़ दिया गया है। अब यदि जंगली जानवर फसलों को नुकसान पहुँचाते हैं, या अत्यधिक वर्षा के कारण खेतों में पानी भरने से फसल नष्ट होती है, तो किसान औपचारिक रूप से बीमा दावा कर सकेंगे। इसके लिए SOP भी जारी की जा रही है और किसान फसल बीमा मोबाइल ऐप पर भू-टैग की गई तस्वीरों के माध्यम से नुकसान की सूचना दे सकेंगे।

FASAL BIMA YOJANA
FASAL BIMA YOJANA

सरकार का कहना है कि यह कदम किसानों को वास्तविक जोखिमों से सुरक्षा देगा और किसी भी प्राकृतिक या आकस्मिक आपदा में नुकसान की निष्पक्ष और पारदर्शी भरपाई सुनिश्चित करेगा। इसी बीच, कृषि मंत्री ने देश के अनाज उत्पादन से जुड़ा ताज़ा आँकड़ा भी साझा किया। वर्ष 2024–25 में देश का कुल अनाज उत्पादन बढ़कर 357.73 मिलियन टन पहुँच गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 8% अधिक है। पिछले दस वर्षों में कुल अनाज उत्पादन में 106 मिलियन टन से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिसे केंद्र सरकार की नीतियों, आधुनिक तकनीक के उपयोग और किसानों की कड़ी मेहनत का परिणाम बताया गया है।

FASAL BIMA YOJANA
FASAL BIMA YOJANA

तिलहन और दलहन उत्पादन में भी ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज की गई है तिलहन 42.989 मिलियन टन एवं कुल दाल उत्पादन 25.683 मिलियन टन जो ‘तिलहन मिशन’ और ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ की सफलता को दर्शाता है। सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे रबी 2025–26 के लिए PMFBY में 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 के बीच पंजीकरण अवश्य कराएं। पंजीकरण PMFBY पोर्टल, क्रॉप इंश्योरेंस ऐप, 14447 हेल्पलाइन या व्हाट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से किया जा सकता है।

ये भी पढ़िए-

GOA IFFI 2025
GOA IFFI 2025

गोवा में IFFI 2025 का हुआ उद्घाटन, पणजी में दिखी सांस्कृतिक विरासत और सिनेमा की झलक

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES

Most Popular