HomeLatest Newsछठ पूजा पर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, डीजे और आतिशबाजी पर...

छठ पूजा पर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, डीजे और आतिशबाजी पर रहेगा प्रतिबंध

DEHRADUN CHHATH PUJA TRAFFIC PLAN: छठ महापर्व के अवसर पर शहर में भारी भीड़ की आशंका को देखते हुए पुलिस ने डीजे सिस्टम और आतिशबाजी पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध विशेष रूप से उन स्थानों पर लागू होगा जहां भक्तों की संख्या अधिक होने की संभावना है, ताकि भगदड़ जैसी घटनाओं को रोका जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने स्पष्ट किया है कि भीड़ वाले क्षेत्रों में ये प्रतिबंध अनिवार्य रूप से पालन किए जाएंगे। पुलिस द्वारा जारी यातायात प्लान के अनुसार, छठ पूजा के दौरान प्रमुख घाटों और तालाबों के आसपास पार्किंग व्यवस्था को सख्ती से नियंत्रित किया जाएगा।  यह प्लान 27 अक्टूबर दोपहर से 28 अक्टूबर सुबह तक प्रभावी रहेगा।

DEHRADUN CHHATH PUJA TRAFFIC PLAN
DEHRADUN CHHATH PUJA TRAFFIC PLAN

पूजा के दौरान वाहन गलत पार्किंग में खड़ा किया तो पुलिस 1200 रुपये का चालान कर वाहन का टो करेगी। इसके लिए दो क्रेन भी तैनात की गई हैं। छठ पूजा के लिए प्रेमनगर, मालदेवता, चंद्रबनी, नेहरू कॉलोनी आदि क्षेत्रों में पूजा होगी। 27 और 28 अक्तूबर के लिए पुलिस ने यातायात प्लान जारी कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए घाटों पर अधिकारियों समेत पुलिसकर्मियों की भी ड्यूटी लगा दी गई है। आपातकालीन सेवाओं जैसे एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड वाहनों को किसी प्रकार की बाधा नहीं दी जाएगी, और इनके लिए सभी मार्ग खुले रहेंगे। पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि छठ पूजा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

DEHRADUN CHHATH PUJA TRAFFIC PLAN
DEHRADUN CHHATH PUJA TRAFFIC PLAN

DEHRADUN CHHATH PUJA TRAFFIC PLAN: यातायात डायवर्जन प्लान

  • दून से सहसपुर-विकासनगर जाने वाले वाहन रांघडवाला तिराहा, दरू चौक, बडोवाला, सिंघनीवाला तिराहा, धुलकोट से जाएंगे।
  • दून शहर से नंदा की चौकी छठ पूजा में शामिल होने वाले भक्त रांघडवाला तिराहा, प्रेमनगर चौक से नंदा की चौकी स्थल पर जाएंगे।
  • भाऊवाला से प्रेमनगर जाने वाले वाहन सुद्वोवाला चौक, बालाजी धाम कट, ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर चौक से जाएंगे।
  • बिधोली से प्रेमनगर जाने वाले वाहन नंदा की चौकी, सुद्धोवाला चौक, बालाजी धाम कट, ठाकुरपुर रोड, प्रेमनगर चौक से जाएंगे।
  • प्रेमनगर से झाझरा, सुद्धोवाला, बिधोली जाने वाले वाहनों को ठाकुरपुर रोड, बालाजी धाम से होते हुए भेजा जाएगा।
  • धूलकोट तिराहा से भारी वाहन सिंघनीवाला की ओर डायवर्ट किए जाएंगे जो बडोवाला होते हुए जाएंगे।
DEHRADUN CHHATH PUJA TRAFFIC PLAN
DEHRADUN CHHATH PUJA TRAFFIC PLAN

पार्किंग की व्यवस्था

  • सेलाकुई, झाझरा, प्रेमनगर, दून शहर से आने वालों के लिए सुभारती कॉलेज, उत्तरांचल विवि के पास, नंदा की चौकी पर पेट्रोल पंप के पास, आसन नदी के पट पर पार्किंग होगी।
  • सेलाकुई क्षेत्र में नदी क्षेत्र के खाली स्थान पर पार्किंग होगी।
  • मालदेवता, रायपुर और बालावाला से आने वालों के लिए मालदेवता सड़क पर पार्किंग होगी।
  • आईएसबीटी, क्लेमेंटटाउन और मोहब्बेवाला क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए चंद्रबनी हाट बाजार मैदान में पार्किंग होगी।

ये भी पढ़िए-

CYCLONE MONTHA
CYCLONE MONTHA

बंगाल की खाड़ी में साइक्लोन मोंथा सक्रिय, तटीय इलाकों में हाई अलर्ट, उत्तर भारत में भी मौसम में बदलाव की संभावना

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular