NOBEL PEACE PRIZE 2025: नॉर्वेजियन नोबेल समिति ने शुक्रवार को वर्ष 2025 के नोबेल शांति पुरस्कार की घोषणा की। इस बार यह प्रतिष्ठित सम्मान वेनेजुएला की प्रमुख विपक्षी नेता मारिया कोरिना माचाडो को दिया गया है। बता दें कि नोबेल की घोषणाएँ 6 अक्टूबर से शुरू हो चुकी हैं। इससे पहले साहित्य, चिकित्सा (फिजियोलॉजी या मेडिसिन), भौतिकी और रसायन विज्ञान की श्रेणियों के विजेता घोषित हो चुके हैं, जबकि आर्थिक विज्ञान की घोषणाएँ अभी बाकी हैं। पुरस्कार 10 दिसंबर को स्टॉकहोम में दिए जाएंगे।

NOBEL PEACE PRIZE 2025 जीतने वाली मारिया कोरिना माचाडो कौन हैं ?
मारिया कोरिना माचाडो वेनेजुएला की राजनीतिक पार्टी ‘वेंते वेनेजुएला’ की राष्ट्रीय समन्वयक हैं। उन्होंने 2002 में “सुमेटे” नामक वोट निगरानी संगठन की स्थापना की थी, जिसने देश में निष्पक्ष चुनावों की निगरानी और लोकतांत्रिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई। माचाडो ने बीते दो दशकों में ह्यूगो चावेज़ और निकोलस मादुरो शासन के खिलाफ लगातार शांतिपूर्ण विरोध का नेतृत्व किया है। 2024 के राष्ट्रपति चुनावों में उन्होंने विपक्षी उम्मीदवार एडमुंडो गोंजालेज का समर्थन किया था। मादुरो शासन द्वारा चुनावी धांधली के आरोपों के बावजूद, माचाडो ने लाखों स्वयंसेवकों को संगठित किया, जिन्होंने मतदान केंद्रों पर पारदर्शिता सुनिश्चित करने में भाग लिया।

नोबेल पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार की स्थापना 1895 में हुई थी और पहला पुरस्कार 1901 में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार वैज्ञानिक और आविष्कारक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल की वसीयत के अनुसार दिया जाता है। शुरुआत में यह पुरस्कार केवल भौतिकी, रसायन विज्ञान, चिकित्सा, साहित्य और शांति के क्षेत्रों में दिया जाता था, लेकिन बाद में इसे अर्थशास्त्र के क्षेत्र तक बढ़ाया गया। बता दें कि शांति पुरस्कार का चयन नॉर्वे की नोबेल समिति करती है और विजेताओं को स्टॉकहोम के बजाय ओस्लो, नॉर्वे में सम्मानित किया जाता है। वहीं अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार भी स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस द्वारा घोषित किया जाता है और इसे मूल नोबेल पुरस्कार के साथ बाद में जोड़ा गया था।

नोबेल पुरस्कार 2025: साहित्य, चिकित्सा, भौतिकी और रसायन विज्ञान के विजेताओं की हुई घोषणा
देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

