HomeLatest Newsनेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच उत्तराखंड में भी अलर्ट, सीमा सुरक्षा...

नेपाल में हिंसक प्रदर्शनों के बीच उत्तराखंड में भी अलर्ट, सीमा सुरक्षा को लेकर सीएम धामी की हाईलेवल बैठक

NEPAL UTTARAKHAND BORDER: नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और भ्रष्टाचार के खिलाफ शुरू हुए प्रदर्शनों के हिंसक रूप लेने के बाद राजनीतिक अस्थिरता गहराती जा रही है। इसी पृष्ठभूमि में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज राज्य की सीमा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए उच्चाधिकारियों, सशस्त्र सीमा बल (SSB) और पुलिस अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक बुलाई। बैठक का उद्देश्य नेपाल से सटे सीमावर्ती जिलों में किसी भी संभावित खतरे से निपटने और हालात पर लगातार नजर बनाए रखना था।

NEPAL UTTARAKHAND BORDER
NEPAL UTTARAKHAND BORDER

NEPAL UTTARAKHAND BORDER: नेपाल में राजनैतिक संकट

नेपाल में पिछले कुछ दिनों से चल रहे विरोध प्रदर्शनों ने गंभीर रूप ले लिया है। सोमवार को शुरू हुआ यह आंदोलन, जो शुरुआत में सोशल मीडिया बैन के खिलाफ था, अब भ्रष्टाचार और सरकारी कुप्रबंधन को लेकर गुस्से का स्वरूप ले चुका है। काठमांडू और अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन, राष्ट्रपति भवन और कई सरकारी परिसरों को आग के हवाले कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर वहां सेना की तैनाती करनी पड़ी। हालात की गंभीरता को देखते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी नेपाल की स्थिति पर चिंता जताई है।

NEPAL UTTARAKHAND BORDER
NEPAL UTTARAKHAND BORDER

इन घटनाओं को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने नेपाल से सटी अपनी सीमाओं पर सुरक्षा और सतर्कता को और बढ़ा दिया है। चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधम सिंह नगर जैसे सीमावर्ती जिलों में SSB के अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। साथ ही सीमा पर निगरानी और गश्त को सख्त कर दिया गया है। बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी गड़बड़ी को रोकने के लिए सीमा पर हर स्तर पर चौकसी बरती जाए और स्थानीय प्रशासन व SSB के बीच बेहतर समन्वय बना रहे, ताकि आपातकालीन स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

ये भी पढ़िये-

NEPAL POLITICAL CRISIS
NEPAL POLITICAL CRISIS

नेपाल में राजनीतिक संकट: पीएम ओली का इस्तीफा, संसद भवन और शीर्ष नेताओं के घर में आगजनी, हवाई सेवाएँ भी प्रभावित

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular