SIACHEN AVALANCHE: लद्दाख के सियाचिन ग्लेशियर के बेस कैंप क्षेत्र में भीषण हिमस्खलन हुआ है। इस हादसे में सेना के दो अग्निवीर समेत तीन जवान शहीद हुए हैं। घटना करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर हुई थी, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि मंगलवार को की गई। हिमस्खलन के तुरंत बाद बड़े स्तर पर बचाव अभियान शुरू कर दिया गया था। खराब मौसम और दुर्गम इलाके की चुनौतियों के बावजूद सेना की विशेष टीमें लगातार खोजबीन में जुटी हैं।

SIACHEN AVALANCHE: दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र
सियाचिन ग्लेशियर को दुनिया का सबसे ऊंचा युद्धक्षेत्र माना जाता है, जहां मौसम की परिस्थितियां बेहद कठोर हैं। यहां तापमान अक्सर माइनस 50 डिग्री सेल्सियस तक गिर जाता है और हिमस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदाएं जवानों के लिए गंभीर खतरा बनी रहती हैं। बचाव कार्यों में हेलीकॉप्टर और विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है, हालांकि इलाके में और हिमस्खलन का खतरा देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है।

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

