HomeLatest Newsसंसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा, कई अहम मुद्दों...

संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होगा, कई अहम मुद्दों पर हंगामे के आसार

PARLIAMENT MONSOON SESSION 2025: भारत की संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जो 21 अगस्त 2025 तक चलेगा। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा इस सत्र की औपचारिक घोषणा की गई, जिसे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकृति प्रदान की है। सत्र में कुल 21 बैठकें निर्धारित की गई हैं, हालांकि 13 और 14 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के चलते कोई कार्यवाही नहीं होगी। विपक्ष भी इस सत्र में सरकार को कई मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है।

PARLIAMENT MONSOON SESSION 2025
PARLIAMENT MONSOON SESSION 2025

PARLIAMENT MONSOON SESSION 2025 में इन विधेयकों पर हो सकती है चर्चा 

इस बार सरकार संसद में आठ नए विधेयक पेश करने की योजना बना रही है, जिनमें नेशनल स्पोर्ट्स गवर्नेंस बिल, नेशनल एंटी डोपिंग संशोधन बिल, मणिपुर वस्तु एवं सेवा कर (संशोधन) बिल, जन विश्वास (संशोधन) बिल, भारतीय प्रबंधन संस्थान (संशोधन) बिल, कराधान विधि (संशोधन) बिल, भू-विरासत स्थल एवं भू-अवशेष (संरक्षण) बिल, और खान एवं खनिज (विकास और विनियमन) संशोधन बिल शामिल हैं। इसके अलावा मर्चेंट शिपिंग बिल, भारतीय बंदरगाह बिल 2025, तटीय नौवहन बिल 2025 और आयकर बिल 2025 जैसे लंबित विधेयकों को पारित कराने की भी कोशिश की जाएगी।

PARLIAMENT MONSOON SESSION 2025
PARLIAMENT MONSOON SESSION 2025

इस सत्र में मणिपुर में लागू राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव भी महत्वपूर्ण एजेंडे में शामिल है। भारतीय संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति शासन की हर छह महीने में संसद से पुनः अनुमोदन आवश्यक होता है। ऐसे में सरकार इसे समय रहते संसद में मंजूरी दिलाने की योजना पर काम कर रही है। विपक्ष खासकर पहलगाम में हुए आतंकी हमले और उसके बाद शुरू हुए ऑपरेशन सिंदूर से संबंधित कूटनीतिक गतिविधियों को लेकर जवाब मांग सकता है। साथ ही, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चुनाव आयोग की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े किए जाने की संभावना है।

PARLIAMENT MONSOON SESSION 2025
PARLIAMENT MONSOON SESSION 2025

सत्र शुरू होने से एक दिन पहले यानी 20 जुलाई को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है, जिसमें विभिन्न दलों के नेता सत्र के एजेंडे, विधेयकों और अन्य संवेदनशील मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे। यह बैठक आम सहमति बनाने और सत्र को व्यवस्थित रूप से चलाने की दिशा में अहम मानी जा रही है। इस बार लोकसभा सचिवालय ने सांसदों की उपस्थिति को डिजिटल करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। अब सांसदों को अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहना होगा। इस कदम का उद्देश्य संसद की कार्यवाही को अधिक पारदर्शी बनाना और सांसदों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

ये भी पढ़िए-

UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025
UTTARAKHAND PANCHAYAT ELECTION 2025

उत्तराखंड पंचायत चुनाव मतदान के लिए आयोग की तैयारी तेज, 54 वरिष्ठ अधिकारी प्रेक्षक के रूप में नियुक्त

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular