HomeLatest Newsचमोली में बरसाती नाले में बहे पांच छात्र, ट्यूशन के बहाने घर...

चमोली में बरसाती नाले में बहे पांच छात्र, ट्यूशन के बहाने घर से निकले थे

CHAMOLI STUDENT ACCIDENT: उत्तराखंड के चमोली जिले के गौचर क्षेत्र में सोमवार शाम एक बेहद दर्दनाक और भावुक कर देने वाला हादसा हुआ, जिसमें दो स्कूली बच्चों की डूबने से मौत हो गई, जबकि तीन अन्य को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से बचा लिया गया। यह हादसा गौचर बाजार के पास बहने वाले लोडिया गाड़ (बरसाती नाले) में हुआ, जहां पांच छात्र नहाने के लिए गए थे।  सरस्वती विद्या मंदिर गौचर में पढ़ने वाले पांच छात्र दिव्यांशु बिष्ट, गौरव गुसाईं, अंशुल चौधरी, बाबी रावत और प्रियांशु बिष्ट सोमवार शाम ट्यूशन पढ़ने के बहाने घर से निकले।

CHAMOLI STUDENT ACCIDENT
CHAMOLI STUDENT ACCIDENT

लेकिन ट्यूशन जाने की बजाय ये सभी छात्र गौचर बाजार के पास स्थित बरसाती नाले में नहाने चले गए। इस दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और छात्र उसमें बहने लगे। जब एक छात्र पानी में बहने लगा, तो बाकी चार दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश में खुद भी नाले में छलांग लगा दी। लेकिन पानी की धार इतनी तेज थी कि दिव्यांशु बिष्ट और गौरव गुसाईं उसमें फंस गए और डूबने लगे। उनके तीन अन्य साथी उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश करते रहे, लेकिन नाकाम रहने पर वे जोर-जोर से चिल्लाकर मदद की गुहार लगाने लगे।

CHAMOLI STUDENT ACCIDENT: 2 छात्रों की डूबने से मौत

स्थानीय लोगों को जब इस हादसे की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कर्णप्रयाग थाना पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया गया। स्थानीय निवासियों की मदद से अंशुल चौधरी, बाबी रावत और प्रियांशु बिष्ट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन गौरव और दिव्यांशु की तलाश में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। दोनों के शव घटनास्थल से लगभग 60 मीटर दूर पानी में मिले, तब तक वे दम तोड़ चुके थे।

CHAMOLI STUDENT ACCIDENT
CHAMOLI STUDENT ACCIDENT

CHAMOLI STUDENT ACCIDENT में जान गंवाने वाले दोनों बच्चे कक्षा 9 के छात्र थे। दिव्यांशु बिष्ट (13 वर्ष) गौचर के श्रीकोट स्थित ग्रेफ चौक का निवासी था, जबकि गौरव गुसाईं (13 वर्ष) नारायणबगड़ के डुंगरी गांव का रहने वाला था। बाकी तीन छात्र  अंशुल चौधरी निवासी द्रोणागिरी, बाबी रावत निवासी घली बैंड और प्रियांशु बिष्ट निवासी श्रीकोट 11वीं कक्षा में पढ़ते हैं और इस हादसे में बाल-बाल बचे। घटना के बाद गौचर क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

ये भी पढ़िए-

TESLA INDIA LAUNCH
TESLA INDIA LAUNCH

टेस्ला ने भारत में की एंट्री, मॉडल Y इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च, मुंबई में पहला शोरूम शुरू

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular