HomeLatest Newsठाणे में दर्दनाक लोकल ट्रेन हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर चार यात्रियों...

ठाणे में दर्दनाक लोकल ट्रेन हादसा, चलती ट्रेन से गिरकर चार यात्रियों की मौत, पांच घायल

MUMBAI LOCAL TRAIN NEWS: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जिसमें चार यात्रियों की जान चली गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कसारा से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) की ओर जा रही एक फास्ट लोकल ट्रेन में हुआ, जब यात्री भीड़ के कारण ट्रेन के दरवाजे पर लटक रहे थे और गिरकर पटरी पर आ गिरे। यह दुर्घटना सुबह करीब 9:20 बजे मुंब्रा और दिवा रेलवे स्टेशनों के बीच हुई। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया।

MUMBAI LOCAL TRAIN NEWS
MUMBAI LOCAL TRAIN NEWS

MUMBAI LOCAL TRAIN NEWS: ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी

हादसे के समय ट्रेन में अत्यधिक भीड़ थी और यात्री मजबूरी में ट्रेन के गेट पर लटके हुए थे। जब तेज रफ्तार पुष्पक एक्सप्रेस बगल से गुज़री, तो उसके हवा के दबाव से कुछ यात्री अपना संतुलन खो बैठे और नीचे गिर गए। सेंट्रल रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने बताया कि कसारा की ओर जा रही एक अन्य लोकल ट्रेन के गार्ड ने सुबह 9:30 बजे कंट्रोल रूम को जानकारी दी कि कुछ यात्री ट्रैक पर गिरे हुए हैं। इसके बाद तुरंत एंबुलेंस और पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया। घायलों को कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया।

MUMBAI LOCAL TRAIN NEWS
MUMBAI LOCAL TRAIN NEWS

हादसे के कारण कुछ समय के लिए ठाणे-मुंब्रा रूट पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित रहीं, जिससे सुबह यात्रा कर रहे हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे ने यात्रियों से संयम रखने और स्टेशनों पर धैर्य बनाए रखने की अपील की। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस उनके परिजनों को सूचित कर रही है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

MUMBAI LOCAL TRAIN NEWS
MUMBAI LOCAL TRAIN NEWS

ठाणे जीआरपी की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अर्चना दुसाने ने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सभी यात्री ट्रेन की भीड़ के कारण दरवाजों पर लटके हुए थे। हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं आपसी धक्का-मुक्की या अचानक झटका हादसे का कारण तो नहीं बना। रेलवे बोर्ड ने इस घटना के बाद मुंबई की लोकल ट्रेनों में ऑटोमैटिक दरवाजे लगाने का निर्णय लिया है ताकि दरवाजों से लटकने जैसी घटनाएं रोकी जा सकें।  यात्रियों की सुरक्षा के लिए निगरानी प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे और सख्त गार्ड व्यवस्था पर भी विचार किया जा रहा है।

ये भी पढिए-

INDORE COUPLE
INDORE COUPLE

इंदौर से गाजीपुर वाया मेघालय, हनीमून मर्डर मिस्ट्री की परतें खुलीं

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular