HomeLatest Newsउत्तराखण्ड STF का साइबर ठगों के खिलाफ सख्त एक्शन, फर्जी वेबसाइटें और...

उत्तराखण्ड STF का साइबर ठगों के खिलाफ सख्त एक्शन, फर्जी वेबसाइटें और फेसबुक पेज ब्लॉक

CHAR DHAM CYBER FRAUD: उत्तराखंड की पवित्र चारधाम यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग के नाम पर लगातार ठगी को गंभीरता से लेते हुए उत्तराखण्ड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने एक बार फिर बड़ा अभियान शुरू किया है। जनवरी 2025 से मई 2025 तक के भीतर STF ने 136 फर्जी वेबसाइटों, 117 मोबाइल नंबरों, 61 बैंक खातों और 35 व्हाट्सएप नंबरों को ब्लॉक या फ्रीज कराया है। STF को इसमें गृह मंत्रालय के Indian Cyber Crime Coordination Centre (I4C) का तकनीकी सहयोग भी मिल रहा है।

CHAR DHAM CYBER FRAUD
CHAR DHAM CYBER FRAUD

CHAR DHAM CYBER FRAUD: साइबर ठगों के खिलाफ सख्त एक्शन

पिछले वर्षों की बात करें तो 2023 में 64 फर्जी वेबसाइटों को ब्लॉक कराया गया था। वहीं 2024 में 18 फर्जी वेबसाइटों के साथ-साथ 45 फर्जी फेसबुक पेज और 20 बैंक खातों को भी ब्लॉक किया गया था। पहले ये अपराधी वेबसाइट बनाकर ठगी करते थे लेकिन STF की सख्ती के बाद अब ये Facebook और Instagram पर फर्जी पेज बनाकर लोगों को ठग रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह ने बताया कि अब ये अपराधी Facebook Ads और फर्जी पेजों की मदद से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचते हैं। ये पेज हेलीकॉप्टर टिकट बुकिंग जैसे विज्ञापनों के ज़रिए यूज़र्स को फर्जी लिंक्स पर भेजते हैं और पैसे ठग लेते हैं।

CHAR DHAM CYBER FRAUD
CHAR DHAM CYBER FRAUD

फर्जी पेजों और भ्रामक विज्ञापनों को हटाने के लिए Meta को कानूनी नोटिस भेजे जा रहे

Facebook और Instagram पर चल रहे इन फर्जी पेजों पर कार्रवाई करने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक (लॉ एंड ऑर्डर) धीरेन्द्र गुंज्याल को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 79(3)(b) के तहत Meta का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में Meta को कानूनी नोटिस भेजे जा रहे हैं जिससे इन फर्जी पेजों और भ्रामक विज्ञापनों को हटाने की प्रक्रिया तेज हुई है। पूरे मामले की प्रतिदिन निगरानी स्वयं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह कर रहे हैं। निरीक्षक आशीष गुसाईं प्रतिदिन फर्जी कंटेंट की पहचान कर DIG कानून व्यवस्था के माध्यम से Meta को नोटिस भेज रहे हैं।

CHAR DHAM CYBER FRAUD
CHAR DHAM CYBER FRAUD

उपाधीक्षक अंकुश मिश्रा गृह मंत्रालय (I4C), टेलीकॉम कंपनियों, बैंकिंग संस्थाओं और Meta के नोडल अधिकारी अश्विन मधुसूदन से लगातार संपर्क में रहते हुए फर्जी कंटेंट हटाने और नंबरों को ब्लॉक कराने की प्रक्रिया तेज कर रहे हैं। साथ ही, निरीक्षक देवेंद्र नबियाल पूरे अभियान की कानूनी प्रक्रिया सुनिश्चित कर रहे हैं। STF की टीम सोशल मीडिया पेज, बैंक खाते, वेबसाइट्स और मोबाइल नंबरों की निगरानी करते हुए समय पर ठोस कार्रवाई कर रही है। इसके साथ ही STF ने Meta को पत्र लिखकर Facebook और Instagram पर डिजिटल नियंत्रण के लिए तकनीकी उपायों की सिफारिश की है।

CHAR DHAM CYBER FRAUD
CHAR DHAM CYBER FRAUD

गूगल से हटाये गए “केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग” जैसे कीवर्ड्स

इससे पहले Google ने “केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग” जैसे कीवर्ड्स पर कंट्रोल लगाकर फर्जी विज्ञापनों को रोकने में मदद की थी। अब यही प्रयास Meta के प्लेटफॉर्म पर लागू कराने की कोशिश की जा रही है। STF उत्तराखंड ने गृह मंत्रालय के I4C टीम का विशेष आभार जताया है, जिनके तकनीकी सहयोग से यह कार्रवाई संभव हो सकी है। I4C के सीईओ डॉ. राजेश कुमार, निदेशक रूपा एम, पुलिस उपायुक्त रश्मि शर्मा यादव, तकनीकी प्रमुख रुशी मेहता और आशीष भारद्वाज जैसे अधिकारी लगातार STF को मार्गदर्शन और सहायता प्रदान कर रहे हैं।

CHAR DHAM CYBER FRAUD
CHAR DHAM CYBER FRAUD

जनता से अपील की गई है कि श्री केदारनाथ हेली सेवा के लिए केवल IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से ही बुकिंग करें। किसी भी फेसबुक विज्ञापन या फर्जी पेज से बुकिंग न करें। अगर किसी संदिग्ध लिंक, वेबसाइट या विज्ञापन की जानकारी मिले तो STF Cyber Police Station की ईमेल आईडी ccps.deh@uttarakhandpolice.uk.gov.in पर सूचित करें। किसी भी प्रकार की साइबर या वित्तीय धोखाधड़ी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें।

ये भी पढिए-

DELHI CM REKHA GUPTA
DELHI CM REKHA GUPTA

दिल्ली की सीएम पहुंची उत्तराखंड, परिवार के साथ किये बदरी-केदार के दर्शन

देश दुनिया से जुड़ी हर खबर और जानकारी के लिए क्लिक करें-देवभूमि न्यूज

WhatsApp Group
Join Now
DevbhoomiNews Desk
DevbhoomiNews Desk
Abhishek Semwal is Postgraduate in Mass Communication with over three years of experience across digital and print media. Covering a wide range of subjects, with a strong focus on local and regional issues, delivering clear, insightful and engaging content.
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular